फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   noida resident property deler suicid by shot himself in a hotel room in meerut

नोएडा निवासी प्राॅपर्टी डीलर ने मेरठ के होटल में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Thu, 01 Oct 2020 05:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Oct 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
noida resident property deler suicid by shot himself in a hotel room in meerut
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amar ujala

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में गुरुवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में नोएडा निवासी प्राॅपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राॅपर्टी डीलर का शव लहूलुहान हालत में होटल के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। घटना से होटल स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन


रेलवे रोड थाना क्षेत्र के सिग्नेचर होटल के कमरे में एक प्रॉपर्टी डीलर का खून से लथपथ शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। ग्रेटर नोएडा निवासी 52 वर्षीय आशीष उर्फ सोनू बंसल प्रॉपर्टी डीलर थे। आशीष अक्सर बागपत रोड स्थित सिग्नेचर होटल में आते रहते थे। बताया जाता है होटल के मालिक गगन गोयल आशीष के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीक्रेट फार्म हाउस का खुलासा होते ही थानाध्यक्ष ने नष्ट किए सबूत, इस ओर इशारा कर रही मौके से मिली ये चीजें

विज्ञापन
विज्ञापन

बीती 29 तारीख से भी आशीष सिग्नेचर होटल में कमरा नंबर 106 में रुके हुए थे। गुरुवार दोपहर होटल मालिक गगन गोयल ने आशीष के मोबाइल पर कॉल की। कॉल रिसीव नहीं होने पर होटल का एक कर्मचारी आशीष के कमरे में पहुंचा। जहां आशीष का खून से लथपथ शव पड़ा देख उसने शोर मचा दिया। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया।

जानकारी के बाद एएसपी कैंट इरज राजा फॉरेंसिक टीम और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में आशीष की 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई। वहीं उनकी कनपटी में मारी गई गोली दीवार में धंसी मिली।

आशीष के तकिए के नीचे पुलिस को सल्फास की गोलियां भी बरामद हुईं। पुलिस ने आशीष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी कैंट इरज राजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed