{"_id":"6aa7dec894a117404b0c34bd","slug":"noida-airport-should-be-named-after-maharshi-dayanand-saraswati-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1301310-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर हो नोएडा एयरपोर्ट का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर हो नोएडा एयरपोर्ट का नाम
विज्ञापन
- आर्य समाजों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य प्रतिनिधि सभा के नेतृत्व में जिले के समस्त आर्य समाजों की ओर से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर कराने की मांग की गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
इससे पूर्व चौधरी चरण सिंह पार्क में ईश्वर स्तुति, प्रार्थना और स्वस्तिवाचन के साथ यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में महर्षि दयानंद सरस्वती के देश के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान की चर्चा की गई। राजेश सेठी ने कहा कि देश के स्वाधीनता संग्राम को गति प्रदान करने में महर्षि दयानंद सरस्वती की महती भूमिका रही है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के साथ देश में स्वाभिमान और स्वतंत्रता की भावना को मजबूत किया। ऐसे में उनकी स्मृति में जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखना सर्वथा उचित होगा। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रधान जिले सिंह आर्य, मंत्री नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष ऋषिपाल आर्य, डॉ. आरपी सिंह चौधरी, अशोक सुधाकर, राजीव वर्मा, मांगेराम, सोहनवीर आर्य, वीरेंद्र आर्य, सूरज पाल रहे।
-- -- -- -- --
नामकरण के लिए चलाया जा रहा अभियान
मोदीपुरम। आर्य समाज पल्लवपुरम के प्रधान राजीव ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज सुधार, शिक्षा और राष्ट्र जागरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। नोएडा एयरपोर्ट नामकरण संघर्ष समिति की ओर से इस मांग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 11 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा और 22 अगस्त को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश फेज-1 नई दिल्ली में दो धर्म संसदों का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा करने का प्रस्ताव रखा गया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई कि वह इस विषय पर ठोस निर्णय लेकर आर्य समाज और देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करें। पदाधिकारियों ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण उनके सामाजिक और शैक्षिक योगदान को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। संवाद