UP: नोडल अधिकारी ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, पीएम मोदी 26 फरवरी को करेंगे नए भवन का वर्चुअल शिलान्यास
Meerut News : पीएम मोदी 26 फरवरी को मेरठ सिटी स्टेशन के प्रतावित नए भवन का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। वहीं, रेलवे अधिकारी इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मेरठ सिटी स्टेशन के प्रतावित नए भवन का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। रेलवे अधिकारी इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। दिल्ली डिविजनल के सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिक इंजीनियर मनीष प्रताप सिंह को इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। शनिवार को नोडल अधिकारी ने मेरठ पहुंच कर सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही सोमवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया।
स्टेशन परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने स्थानीय रेलवे अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वह रविवार को भी कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली से आएंगे। सोमवार 26 फरवरी को सुबह 10:00 बजे सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यक्रम होगा, जिसमें भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक अमित अग्रवाल आदि जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। सुबह 10:00 बजे होने वाले इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: सियासी घमासान के बीच मथुरा में जयंत विधायक दल के साथ करेंगे बैठक, 26 को CM योगी से मुलाकात अहम
अमृत भारत योजना के द्वितीय चरण में मेरठ सिटी स्टेशन को शामिल किया गया है। मेरठ सिटी स्टेशन को विश्व स्तरीय श्रेणी का बनाया जाएगा। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव इसकी घोषणा कर चुके हैं। 473 करोड़ रुपये नए स्टेशन बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने जारी किए हैं। अमृत योजना के तहत सोमवार को देशभर में 500 रेलवे स्टेशनों पर ऐसे आयोजन होंगे। जिनमें शिलान्यास और लोकार्पण शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल इन स्टेशनों पर हुए निर्माण के अलावा रेलवे के ओवर ब्रिज और अंडरपास का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इन स्टेशनों में मेरठ का स्टेशन भी शामिल है। सिटी रेलवे स्टेशन को 1857 की क्रांति धरा के अनुरूप बनाया जाएगा। चार मंजिले स्टेशन को भव्य रूप बनाने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर देगी ये घटना: वंश और यश को दी ऐसी मौत, कांप उठा लोगों का दिल, बच्चों की मां से थे प्रेम संबंध