फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   no work done by police

सामूहिक आत्महत्या: 4 दिन में चार कदम भी नहीं चली पुलिस की जांच

Sun, 05 Mar 2017 10:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 05 Mar 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
no work done by police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रीनगर में व्यापारी परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और पुलिस के आला अधिकारी मौके तक पर नहीं पहुंचे। इससे साफ समझा जा सकता है कि पुलिस अफसरों ने इस हाईप्रोफाइल मामले की पटकथा कैसे सुसाइड की तैयार कर ली। चार दिन में पुलिस की जांच पड़ताल चार कदम भी नहीं चली है। पीड़ित परिवार ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस के दावों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस अफसरों की नींद नहीं टूटी है।

विज्ञापन


बुधवार रात को शास्त्रीनगर में एमपीजीएस से सटे फ्लैट में युवा व्यापारी योगेश वर्मा का शव फंदे पर लटका मिला था, वहीं बेड पर उसकी पत्नी बरखा बत्रा और 12 वर्षीय बेटी सनाया के शव मिले थे। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में इंस्पेक्टर नौचंदी और सीओ सिविल लाइन के अलावा कोई भी उच्च अधिकारी न तो मौके पर पहुंचा। यहां तक कि घटना के अगले दिन भी किसी भी अधिकारी ने घटनास्थल का मुआयना करना और पीड़ित परिवार से मिलना तक मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


इस सनसनीखेज घटना की जांच इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा कर रहे हैं। मां-बेटी की मौत जहां जहरीले पदार्थ के सेवन से होना बताया गया, तो योगेश की मौत का कारण फांसी लगना बताया गया। तीनों शवों की पोस्टमार्टम प्रक्रिया होने के बाद बिसरा आगरा एफएसएल भेजने की तैयारी है। वहीं, सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग का भी एक्सपर्ट से मिलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने झूठ बताते दावे
पुलिस ने दावा किया था कि योगेश ने परिवार को खुशियां न देने की हताशा में पत्नी और बेटी को जहर देकर खुद फांसी लगा ली थी। जबकि योगेश के पिता शांतिस्वरूप का कहना है कि बेटे के व्यापार में न तो घाटे जैसी बात थी, और न ही कोई आर्थिक तंगी थी।

क्यों नहीं बुलाया डॉग स्क्वाएड
पुलिस वैसे तो हर छोटी-बड़ी घटना में डॉग स्क्वाएड को बुलाती है। क्योंकि अधिकांश मामलों के खुलासे में पुलिस को इससे काफी मदद मिली। लेकिन शास्त्रीनगर में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने डॉग स्क्वाएड बुलाना तक उचित नहीं समझा। पुलिस ने बिना किसी ठोस जांच के ही इसे सुसाइड केस मान लिया था।


किसका था फ्लैट के पास मिला मोबाइल
योगेश के बड़े भाई हरीश का कहना है कि उनका भाई सुसाइड नहीं कर सकता। इसमें कुछ गहरा राज है, जिसे पुलिस दबाने में लगी है। बतौर हरीश रात में जब वह और पुलिस पहुंची तो फ्लैट के नीचे रास्ते में एक मोबाइल फोन मिला था, जिसे उनके एक रिश्तेदार ने पुलिस को दे दिया था। यदि वह मोबाइल फोन हमारे भाई का था, तो पुलिस को बताना चाहिए था, लेकिन अन्य किसी का है तो उसे क्यों छिपाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed