{"_id":"69592590e6c96eed4e0a72f3","slug":"no-trace-of-missing-youth-from-salahpur-even-after-a-week-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110934-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सलाहपुर से लापता युवक का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सलाहपुर से लापता युवक का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं
Sat, 03 Jan 2026 07:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 03 Jan 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव सलाहपुर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। युवक के अचानक लापता होने से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है।
शनिवार की शाम जयपाल पुत्र खचेडू का भतीजा प्रशांत पुत्र महिपाल घर से बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसी रात आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद सोमवार को थाना रोहटा में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद युवक का कोई पता न चलने पर परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। परिजन भोला झाल के पास गंगनहर किनारे डेरा डालकर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों ने प्रशासन से पीएसी के गोताखोरों को मौके पर भेजकर गंगनहर में सघन तलाशी अभियान चलाने की मांग की है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। युवक की तलाश के लिए सर्विलांस टीम लगाई गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।