{"_id":"6a1afc3381d94dd9860df6d7","slug":"no-trace-of-missing-youth-even-after-six-days-meerut-news-c-14-mrt1027-1203724-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लापता युवक का छह दिन बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लापता युवक का छह दिन बाद भी सुराग नहीं
Sat, 30 May 2026 08:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 30 May 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
मुंड़ाली। थाना क्षेत्र के गांव मऊखास से संदिग्ध परिस्थितियों में छह दिन पहले लापता हुए 33 वर्षीय युवक का शनिवार तक भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गांव से सीसीटीवी फुटेज ली हैं और परिवार के लोगों से जानकारी ली है।
23 मई गांव निवासी कमल किशोर उर्फ कल्लू पुत्र स्वः चंदू लापता हो गया था। वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी करता था। वह उस दिन शाम के समय घर से खाना खाकर बाहर टहलने के निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता हो गया। परिजनों ने रात भर इंतजार करने के उपरांत उसकी तलाश की। इसके बाद थाना मंडाली में गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस ने गांव में विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ग्रामीणों व परिजनों से गहनता से पूछताछ की। युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्रा का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।