फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No trace of Farman and Suhail who drowned in Ganga canal even on the second day

गंगनहर में डूबे फरमान और सुहेल को दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Fri, 23 May 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
No trace of Farman and Suhail who drowned in Ganga canal even on the second day
मवाना। मध्य गंग नहर में बुधवार को नहाते समय डूबे मेरठ निवासी दोनों युवकों फरमान और सुहेल की तलाश में बृहस्पतिवार को पीएसी बाढ़ राहत दल व स्थानीय गोताखोर पूरे दिन लगे रहे, लेकिन देर शाम तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील मैदान के निकट मैदान आयोजित आजाद समाज पार्टी के सद्भावना सम्मेलन में मेरठ के महताब सिनेमा के पास सदर बाजार भूसा मंडी निवासी सुहेल व फरमान अपने साथी साजिद, इब्राहिम व सोफियान आदि के साथ आए थे। शाम तीन बजे के आसपास सात युवक हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंग नहर अनूपशहर ब्रांच में नहाने के लिए चले गए थे। नहाते समय पांच युवक डूबने लगे, तैरना जानने वाले इनके दो साथियों ने साजिद, इब्राहिम व सोफियान को तो बचा लिया था, लेकिन सुहेल व फरमान को पानी का तेज बहाव होने के कारण बचाया नहीं जा सका था।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस व परिजन भी पहुंच गए थे। गोताखोरों से दोनों डूबे युवकों की घंटों तलाश कराई गई थी, लेकिन अंधेरा होने व मौसम बिगड़ने के कारण बुधवार रात तलाश बंद करनी पड़ी थी। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नहर में डूबे युवकों की तलाश में लगभग दो किलोमीटर तक 44 बटालियन पीएसी बाढ़ राहत दल की टीम व स्थानीय गोताखोरों द्वारा पूरे दिन तलाश किया गया, लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं, पुलिस द्वारा पानी कम करने के लिए संबंधित विभाग को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने बताया कि शुक्रवार यानि आज भी गोताखोरों से युवकों की तलाश कराई जाएगी।

गंग नहर में डूबे नाजिम का शव चौथे दिन मिला

रोहटा। पूठखास गंगनहर में पांच दिन पूर्व डूबे नाजिम का शव बृहस्पतिवार की सुबह जानी पुल के पास मिल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजनों ने इन्कार कर दिया।

सरधना की नई बस्ती निवासी मोमीन का 22 वर्षीय बेटा नाजिम रविवार को साथियों के साथ सिसौला गांव में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करने के लिए गया था। काम बंद होने के कारण वह साथी आस मोहम्मद, सलमान व जान मोहम्मद के साथ पूठखास गंगनहर पुल पर नहाने के लिए चला गया। तीनों युवक किनारे पर नहा रहे थे, लेकिन नाजिम ने पुल के ऊपर जाकर पानी में कूद गया था। पानी व तेज बहाव होने से वह डूब गया। पुलिस ने पीएसी के गोताखोर की मदद से तीन दिन से गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कहीं पता नही चला। बृहस्पतिवार की सुबह गंगनहर के जानी पुल के पास युवक का शव पानी में बहता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने पुलिस की मदद से शव को पानी से बाहर निकाल लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। गांव में ले जाकर गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed