Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No trace found of Ankit, who disappeared into the pond; his mother kept waiting for her son return.

Meerut News: तालाब में समाए अंकित का सुराग नहीं, बेटे की राह तकती रही मां

Sun, 01 Nov 2026 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
No trace found of Ankit, who disappeared into the pond; his mother kept waiting for her son return.
- दलदल के कारण गोताखोरों को नहीं मिली सफलता
विज्ञापन

- पिता बोले- इतने पैसे भी नहीं कि बेटे का अंतिम संस्कार कर सकूं
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। जिस बेटे को मां ने अपनी आंखों के सामने तालाब में समाते देखा, उसकी एक झलक पाने की आस में वह दूसरे दिन भी तालाब किनारे बैठी रही। हर बार पानी में हलचल होती तो मां की निगाहें उम्मीद से उधर उठ जातीं, लेकिन बेटे का कोई पता नहीं चला। दुल्हैड़ा चौहान गांव में तालाब में लापता हुए अंकित(24) की तलाश रविवार देर शाम तक जारी रही। दो दिन बीतने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। अब तालाब का पानी निकला जा रहा है।
शनिवार को गांव दुल्हैड़ा चौहान निवासी अशोक का बेटा अंकित अचानक तालाब में कूद गया था। उसे बचाने के लिए मां ममता भी पीछे दौड़ीं, लेकिन आंखों के सामने बेटा पानी में ओझल हो गया। मां की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्से व ट्यूब की मदद से उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीएसी के गोताखोरों ने मोर्चा संभाला। रातभर चले अभियान के बाद भी अंकित नहीं मिला। तालाब में दलदल अधिक होने के कारण गोताखोरों को तलाशी में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को भी तालाब के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। मां ममता की आंखें लगातार तालाब की ओर लगी रहीं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण पिता अशोक भी बदहवास हैं। उनका कहना था कि परिवार के पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि बेटे की मौत होने पर उसका अंतिम संस्कार कर सकें। उधर, पूर्व विधायक संगीत सोम भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पालिका के माध्यम से तालाब से पानी निकलवाने की व्यवस्था करने को कहा। तालाब का पानी निकाला जा रहा है ताकि अंकित का शव बरामद किया जा सके। परिवार और ग्रामीण अब भी अंकित के मिलने की आस लगाए बैठे हैं।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed