फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No setback-related enforcement action should be taken against houses measuring 25 to 60 square meters.

Meerut News: 25 से 60 मीटर के मकानों पर न हो सेटबैक कार्रवाई

Sun, 07 Jun 2026 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
No setback-related enforcement action should be taken against houses measuring 25 to 60 square meters.
मेरठ। शास्त्रीनगर के सेक्टर दो और तीन में 25 से 60 मीटर के मकानों में सेटबैक नोटिस के विरोध में महिलाओं का धरना शनिवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठी महिलाओं को न्याय की उम्मीद है।
विज्ञापन

सेक्टर तीन में एडवोकेट राकेश कुमार पाठक ने आवास विकास परिषद से 25 से 60 मीटर तक के मकानों को सेटबैक कार्रवाई से दूर रखने की मांग की। पाठक ने कहा कि शास्त्रीनगर योजना शुरू करते समय सेटबैक की अनिवार्यता नहीं थी। पूर्व में भी परिषद ने सेटबैक के नोटिस जारी नहीं किए थे। उन्होंने कहा कि आवास विकास को इन मकानों को सेटबैक से मुक्त करना चाहिए। पाठक ने बताया कि मामला न्यायालय में है, इसलिए कार्रवाई स्थगित होनी चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट खुलने पर अपनी बात रखने की बात कही। उन्होंने 2026-27 की आवासीय योजना में सेटबैक लागू करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

न्याय की मांग
सेक्टर दो में धरने पर बैठी महिलाओं ने उत्तर प्रदेश सरकार और न्यायालय से न्याय की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि मानवता के आधार पर न्याय मिलेगा और जब तक न्याय नहीं मिलता, धरना जारी रहेगा। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शास्त्रीनगर के परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि छोटे मकानों में रहने वाले परिवार असुरक्षा में जी रहे हैं और उन्हें सहायता की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed