{"_id":"67cdfd0601e702b40b019b00","slug":"no-project-should-remain-incomplete-action-will-be-taken-against-negligence-yogi-meerut-news-c-14-1-mrt1005-803106-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी प्रोजेक्ट अधूरा न रहे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी प्रोजेक्ट अधूरा न रहे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: योगी
विज्ञापन
सरधना के सालवा गांव में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को जमीन पर उतारा है। उन्होंने अधिकारियों के निर्देश दिए कि कोई भी प्रोजेक्ट अधूरा न रहे, खेल परियोजना मेें पारदर्शिता रखें। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य समय से कराने, ग्राम सचिवालय को और बेहतर बनाने, आईजीआरएस की नियमित मॉनीटरिंग करने, राजस्व विभाग के अंतर्गत आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा की जाए।
सीएम ने यह निर्देश कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज की तर्ज पर सड़क चौड़ीकरण, अंडरग्राउंड विद्युत तार, ड्रेनेज सिस्टम सहित पूरे शहर का प्लान बनाकर शासन को भेजें। शहर में पार्किंग, सड़कों को जाम मुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाया जाए। ई-रिक्शा का वेरीफिकेशन किया जाए। नाबालिगों को किसी भी कीमत पर ई-रिक्शा न चलाने दें।
मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की रखी रिपोर्ट
कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद ने सीएम के सामने आरआरटीएस, डीएफसीसी, ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट काॅरिडोर, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर, गंगा एक्सप्रेसवे मेगा प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके अलावा मेजर ध्यानचंद खेल विवि, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आवासीय भवनों के निर्माण, विकास प्राधिकरणों द्वारा नई आवासीय योजना सहित मंडल में 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
एडीजी ने कहा अपराध में आ रही है कमी
एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, माफिया के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में अवगत कराते हुए कहा कि अपराध में निरंतर कमी आई है। लूट, हत्या, बलात्कार, गृहभेदन आदि घटनाएं कम हो रही हैं। अपराध नियंत्रण कार्य योजना, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढीकरण, आपरेशन शस्त्र, गोकशों के खिलाफ कार्रवाई, त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलस्टर मोबाइल टीम, आपरेशन संचार, एंटी रोमियो स्क्वायड नई पुलिस चौकियों का निर्माण, अपराधियों का चिन्हिकरण व उनके खिलाफ कार्रवाई से अवगत कराया। डीएम डाॅ. वीके सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदम से अवगत कराया। शीघ्र ही कूड़ा निस्तारण प्लांट की शुरुआत करने करने की बात कही।
-- -- -- -- -
सात लाख युवाओं को मिला रोजगार, यूपी बना नंबर वन
मेरठ। मुख्यमंत्री ने आठ साल के यूपी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश से सात लाख युवाओं को रोजगार मिला। इसके अलावा साढ़े सात लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई।
उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर को पुनर्जीवन देकर 96 लाख यूनिट्स के साथ यूपी देश में नंबर वन बन गया है। सवा दो लाख करोड़ के उत्पादों का निर्यात हो रहा है। इससे बेरोजगारी दर घटी है और आत्मनिर्भरता की स्थिति बनी है। आठ वर्ष में छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। अब सरकार जीरों गरीबी दर को प्राप्त करेंगे। सभी को गरीबी से उबारेंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं के लिए योजना में विशेष प्रावधान किए गए हैं। यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रधानमंत्री मोदी के ''''''''स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया'''''''' के विजन को साकार करेगी।
प्रदर्शनी में दिखा युवाओं का हुनर
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने योजना के तहत कारोबार शुरू करने वाले युवाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर और शामली के युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। सीएम ने कहा कि युवाओं के लिए चुनौती तब चुनौती नहीं रहती, जब सरकार उनके साथ खड़ी हो। 2047 में भारत विकसित भारत होगा, इसे कोई रोक नहीं सकता।
मेरठ एक पावर क्रांतिधरा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में 200 से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है। फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए। इसी तरह से मेरठ को विकसित किया जाएगा। मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय भी बन रहा है। मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि क्रांति की प्रेरणा देने वाला है। मेरठ एक पावर क्रांतिधरा है। धन सिंह गुर्जर जैसे लोग इस धरा पर पैदा हुए।
अतिथि सत्कार का अच्छा उदाहरण रहा महाकुंभ
सीएम ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ ने दुनिया के सामने अतिथि सत्कार का सबसे अच्छा उदाहरण पेश किया। महाकुंभ में देश-विदेश के 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालु महाकुंभ आए। कहीं पर कोई चीटिंग, लूट, अपहरण, छेड़खानी की घटना नहीं हुई। महाकुंभ के साथ ही काशी, अयोध्या, चित्रकूट भी श्रद्धालु गए। श्रद्धाु से स्नान करके श्रद्धालु अपने देश, प्रदेश और दुनिया में लौट गए। देश के अंदर उत्तर प्रदेश की और दुनिया में भारत की छवि अच्छी हुई।
-- -- --
अधुनिकता और तकनीक से लैस होगा खेल विवि
मेरठ। निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में बने प्रजेंटशन रूम में पहुंचकर विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी। निर्माण के प्रारंभ से वर्तमान स्थिति तक पीपीटी के माध्यम से प्रोजक्टर से दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय को आधुनिकता और तकनीक से लैस किया जाए। बैठक में लोक निर्माण विभाग मंत्री ब्रजेश सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कुलपति मेजर दीप अहलावत, पूर्व विधायक संगीत सोम, कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी कलानिधि नैथानी, रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह, घुड़सवारी महासंघ के कार्यकारी समिति सदस्य डॉ. संजय गुप्ता व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।