{"_id":"65f0be2bd0b687319c0c2c48","slug":"no-online-presence-until-issues-are-resolved-meerut-news-c-26-1-aur1003-117919-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जब तक समस्याओं का समाधान नहीं, तब तक ऑनलाइन उपस्थिति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जब तक समस्याओं का समाधान नहीं, तब तक ऑनलाइन उपस्थिति नहीं
विज्ञापन
शामली। बेसिक शिक्षा कार्यालय पर शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति व डिजिटलाइजेशन के विरोध में धरना दिया। इसके बाद उन्होंने बीएसए को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने एक आवाज में कहा कि जब तक सभी समस्याओं को समाधान नहीं, तब तक ऑनलाइन उपस्थिति नहीं।
मंगलवार को समस्त शिक्षक संगठनों ने सर्वसम्मति से गठित संयुक्त शिक्षक संघर्ष महासंघ के आह्वान पर बीएसए कार्यालय पर ऑनलाइन उपस्थिति व डिजिटलाइजेशन के विरोध व विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा धरना दिया गया। इसके बाद कार्यक्रम आयोजित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। महासंघ की मांग है कि जब तक समस्त विद्यालयों में पूर्ण संसाधन जैसे की सीयूजी सिम व डाटा आदि उपलब्ध नहीं कराया जाता, प्रदेश के समस्त शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक ऑनलाइन उपस्थिति और डिजीटलाइजेशन का संगठन एकजुट होकर पूरी तरह विरोध करता रहेगा। शिक्षकों की मुख्य मांगों में शिक्षकों की पदोन्नति दस वर्षों से न होना, राज्यकर्मियों की तरह निशुल्क चिकित्सा सुविधा, अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की सम्मानजनक मानदेय वृद्धि, भविष्य निधि ऑनलाइन करने, पुरानी पेंशन योजना बहाली, वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने आदि समस्या का समाधान किए जाने की बात रखी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर व्याप्त समस्याओं से भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल सांगवान को महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया। साथ ही तत्काल समाधान की मांग की। वहीं प्रतिमाह संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की मांग की। इस पर बीएसए ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर संजीव मलिक, रजत देशवाल, योगेश राठी, अनिल कुमार वर्मा, नितिन पंवार, पीयूश कुच्छल, गौरव कुमार, आदेश पंवार, पवन जावला, रश्मि वर्मा, बिलेन्द्र कुमार, सुधीर राणा, रोहित राणा, संजीव कुमार, शाइस्ता खान, धर्मेन्द्र मलिक, प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।