{"_id":"6a623288aeba7787620f62f8","slug":"no-one-met-damini-a-private-lawyer-was-engaged-to-represent-her-meerut-news-c-72-1-mct1010-156684-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दामिनी से नहीं की किसी ने मुलाकात, पैरवी करने के लिए निजी वकील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दामिनी से नहीं की किसी ने मुलाकात, पैरवी करने के लिए निजी वकील किया
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अतुल हत्याकांड:-
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पति अतुल पंवार की सांप से डसवाकर की थी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या
दामिनी की मांग पर लाइब्रेरी का केयर टेकर बनाया, किताबें भी पढ़ रही है दामिनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हस्तिनापुर में स्कूल संचालक पति अतुल पंवार की प्रेमी तुषार के साथ मिलकर सांप से डसवाकर हत्या कराने वाली पत्नी दामिनी से मुलाकात करने चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में कोई नहीं आया है। तुषार और दामिनी का केस लड़ने के लिए निजी वकील किया गया है। इसके साथ ही तुषार से मुलाकात उसके चाचा ने की है। दामिनी को जेल की लाइब्रेरी का केयर टेकर बनाया गया है। वह रामायण के अलावा अन्य किताबें पढ़कर अपना समय गुजार रही है।
अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी दामिनी और छह वर्षीय पुत्र मानिक के साथ हस्तिनापुर के जे. ब्लॉक कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे और कस्बे में एक निजी स्कूल का संचालन करते थे।
पत्नी दामिनी को स्कूल के वैन चालक तुषार से प्रेम हो गया। दोनों ने अतुल पंवार को रास्ते से हटाने के लिए हत्या का प्लान बना लिया। दोनों ने मिलकर सांप से डसवाकर अतुल का मार दिया। ताकि उनके ऊपर शक न आए। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है। दामिनी से मुलाकात करने जेल में कोई नहीं पहुंचा है। ससुराल पक्ष के लोगों ने रिश्ता खत्म कर दिया है। मायके पक्ष ने लोगों ने भी नाता तोड़ने की बात कही है। तुषार से मिलने के लिए उसके चाचा जेल पहुंचे थे।
विज्ञापन
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दामिनी से मुलाकात करने कोई नहीं आया है। उसने जेल में महिला बंदियों को पढ़ाने की इच्छा जताई है। अभी शिक्षक हमारे पास उपलब्ध हैं, जब जरूरत पड़ेगी तो उससे महिला बंदियों की पढ़ाई करा देंगे। जेल में बंदी हाईस्कूल, इंटर और ओपन यूनिवर्सिटी से कोर्स कर रहे हैं। दामिनी और तुषार ने निजी वकील किया है।
-- -- -- -- --