फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No fear of law or challan: CM given strict orders, still vehicles running with caste written on them

कानून का डर न चालान का: सीएम के सख्त आदेश, फिर भी जाति लिख दौड़ा रहे वाहन, दो दिन अभियान चलाकर पुलिस भी सुस्त

Wed, 27 Sep 2023 09:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Sep 2023 09:19 AM IST
सार

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेशों के बावजूद लोग वाहनों पर धर्म और जातिसूचक शब्द लिखवाकर उन्हें सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। पुलिस भी इसे लेकर दो दिन अभियान चलाकर सुस्त हो गई है। अब तक 1070 वाहनों का चालान किया जा चुका है।

विज्ञापन
No fear of law or challan: CM given strict orders, still vehicles running with caste written on them
वाहनों पर लिखे धर्म व जातिसूचक शब्द - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बाद भी शहर की सड़कों पर धर्म और जातिसूचक स्टीकर लने वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। जबकि मोटर वाहन अधिनियम के तहत यह प्रतिबंधित है। पिछले दिनों यातायात पुलिस ने चार दिन ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटे, लेकिन अब फिर से कार्रवाई ठंडी पड़ गई है।
विज्ञापन


जिले की सड़कों पर यातायात के नियम तोड़ने वालों की कमी नहीं है। धर्म और जातिसूचक स्टीकर लगे वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 30 फीसदी वाहनों पर ऐसे स्टीकर लगे हैं। अपना वर्चस्व कायम करने के लिए लोग ऐसे स्टीकरों का इस्तेमाल वाहनों पर खूब कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रेलवे का बड़ा फैसला:  पूरी नौचंदी ट्रेन अब सहारनपुर से बनकर चलेगी, वहीं होगा मेंटेनेंस, मेरठवासियों में मायूसी
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश दिए थे कि धर्म और जातिसूचक स्टीकर लगे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। जिसके बाद यातायात पुलिस ने चार दिन अभियान चलाया और ऐसे वाहन के चालान काटे। अब कार्रवाई थमने के बाद लोग बेधड़क ऐसे वाहन दौड़ा रहे हैं।

2 हजार के चालान का भी है डर
वाहनों की नंबर प्लेट पर ही विभाग और पद नाम लिखना नियमविरूद्ध है। ऐसे वाहनों का 2 हजार रुपये के चालान का प्रावधान है। फिर भी शहर में धर्म और जाति के स्टीकर लगे वाहन सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। इसके अलावा विभाग और पदनाम लिखे वाहनों की भी शहर में भरमार है।

अब तक 1070 वाहनों का किया गया चालान
यातायात पुलिस ने धर्म व जातिसूचक स्टीकर वाले वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 1070 चालान किए हैं। 14 से 30 जून तक चलाए गए अभियान में 136 चालान किए गए थे। इसके बाद 11 से 20 अगस्त तक चले अभियान में 243 और 23 अगस्त से 24 अगस्त तक 58 वाहनों के चालान काटे गए। इस माह यातायात पुलिस ने अभी तक 633 चालान किए हैं।

ऐसे वाहनों के खिलाफ अभी जारी रहेगा अभियान
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि अभी हाल ही में ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटे गए थे। अभियान जारी रहेगा और ऐसे वाहनों के चालान काटे जाएंगे। बेहतर होगा कि वाहन चालक स्वयं ही वाहनों से ऐसे स्टीकर हटा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed