फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No evidence of a drain in the Ganga from Hastinapur to Parikshitgarh was found.

Meerut News: हस्तिनापुर से परीक्षितगढ़ तक गंगा में नाले का नहीं मिला साक्ष्य

Sun, 01 Feb 2026 08:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
No evidence of a drain in the Ganga from Hastinapur to Parikshitgarh was found.
गंगा में नाले गिरने की जांच करती प्रशासनिक अधिकारियों की टीम स्रोत संवाद
गंगा सर्वे रिपोर्ट:
विज्ञापन


गंगा में नाला गिरने पर जीरो टॉलरेंस, जिला गंगा समिति मेरठ सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। गंगा नदी की स्वच्छता और अविरलता बनाए रखने के लिए जिला गंगा समिति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत जनपद में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि गंगा में किसी भी प्रकार का नाला न गिरे। इसी क्रम में जिला प्रशासन के निर्देश पर हस्तिनापुर से परीक्षितगढ़ तक संयुक्त सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे तुषार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी एवं जिला गंगा समिति के अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह के निर्देशानुसार संयुक्त टीम द्वारा चिह्नित हॉट स्पॉट का निरीक्षण किया गया। हस्तिनापुर के गांव फतेहपुर प्रेम के पास खेड़ा मजादपुर से लेकर परीक्षितगढ़ के खरखाली गंगा ग्राम तक गंगा तट का सर्वे किया गया। इसमें यह पाया गया कि क्षेत्र में कोई भी नाला गंगा नदी में नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

संयुक्त निरीक्षण दल में तुषार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, प्रमोद कुमार अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ड्रेनेज खंड, वीरेंद्र सिंह जिला पंचायतीराज अधिकारी, रोहित अवर अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रामनरेश एडीओ पंचायत परीक्षितगढ़, धीर सिंह एडीओ पंचायत हस्तिनापुर तथा बृज किशोर सिंचाई विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed