फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No clue found regarding the girl abducted from Begampul; four teams are searching for her.

Meerut News: बेगमपुल से अपहृत हुई बच्ची का नहीं लगा सुराग, चार टीम कर रही तलाश

Thu, 06 Aug 2026 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
No clue found regarding the girl abducted from Begampul; four teams are searching for her.
खानाबदोश परिवार की बच्ची को उठा ले गया था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के पास खानाबदोश परिवार की एक वर्ष की बच्ची के अपहरण के मामले में दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस खाली हाथ है। इस मामले में पुलिस की चार टीम लगाई गई है। सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात परिजनों से कह रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सुल्तानपुर निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व चांदनी से हुई थी। शादी के बाद उसके छह बच्चे हैं। वह और उसकी पत्नी कूड़ा बिनने का काम करते हैं। एक वर्ष से वह अपने परिवार के साथ मेरठ में रह रहा है। मंगलवार रात अपने परिवार के साथ युवक सड़क किनारे सो रहा था। उसकी एक वर्षीय बेटी उनके पास सो रही थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह परिवार उठा तो देखा कि बच्ची गायब है। पीड़ित परिवार ने बच्ची की आसपास के क्षेत्र में तलाश की लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में एक युवक बच्ची को उठाते हुए दिखाई दे रहा है। बच्ची को उठाने के बाद आरोपी हापुड़ रोड की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। लालकुर्ती पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लालकुर्ती थाने पहुंचकर बृहस्पतिवार को हंगामा किया और बच्ची को बरामद करने की मांग की। सीओ कैंट संजय गुप्ता ने बताया कि बच्ची की बरामदगी के लिए चार टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को तलाश कर उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

-
सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
बेगमपुल से बच्ची का अपहरण कर लिया गया। जबकि बेगमपुल को कांवड़ यात्रा के चलते छावनी में तब्दील किया गया है। इसके बावजूद आरोपी ने हिम्मत दिखाई और पुलिस को चुनौती देता हुआ बच्ची को लेकर भाग गया। पुलिस सीसीटीवी से भी पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed