फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No arrest, setting arrest attempts

उपद्रवियों की गिरफ्तारी चुनौती,

Tue, 31 Dec 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
No arrest, setting arrest attempts
मेरठ। 20 दिसंबर को हुए उपद्रव में पुलिस 180 नामजद व 225 चिह्नित उपद्रवियों की तलाश में दबिश देने का साहस नहीं जुटा पा रही है, बल्कि उनकी गिरफ्तारी के लिये साठगांठ में लगी है।
विज्ञापन

उपद्रवियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिये चुनौती बनी है। लिसाड़ीगेट में तनाव की स्थिति अभी बनी है। लोग इसी आश्वासन पर शांत हैं कि पुलिस उनके यहां पर दबिश नहीं देगी। हापुड़ रोड और लिसाड़ीगेट के उपद्रव में पुलिस सिर्फ 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों ने पथराव, गोलीबारी और आगजनी की है, उनको हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। उपद्रवियों की घेराबंदी के लिए पुलिस योजना बनाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने हर गली मोहल्ले के संभ्रात लोगों से संपर्क साधा है। फोटो, वीडियो और सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने लोगों को सौंपी है। जिनके आधार पर उपद्रवियों को गुपचुप तरीके से सौंपने की बात कही है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने कहा कि अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेंगी तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इसको लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ा जाएगा। लेकिन कोई बेकसूर जेल नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed