फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nitrogen gas in car and bike tyre

टायरों में नाइट्रोजन गैस से फर्राटा  

Sun, 03 Apr 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 03 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
nitrogen gas in car and bike tyre
साकेत में पेट्रोल पंप पर कार में नाइट्रोजन गैस भरता दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। ऐसे में लांग ड्राइव में बड़ी चिंता गाड़ी का टायर पंचर होने या फटने की होती है, लेकिन नाइट्रोजन गैस से आप बेफिक्र होकर फर्राटा भर सकते हैं। शहर में नाइट्रोजन गैस टायरों में भरवाने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


दरअसल, गरम मौसम में सड़क पर जब कोई भी वाहन दौड़ता है तो टायर जल्दी गरम होता है। इसका कारण सड़क का ज्यादा गरम होना है। इसके चलते टायर के पंचर होने या फटने की संभावना कहीं ज्यादा बढ़ जाती है। टायरों में सामान्य हवा के मुकाबले नाइट्रोजन गैस भरवाने से न केवल टायर फटने की संभावना खत्म सी हो जाती है बल्कि पंचर होने की संभावना कम ही रहती है।

विज्ञापन

 

 रेट पांच रुपये प्रति टायर
 कुछ
महीनों के दौरान शहर में टायरों में नाइट्रोजन गैस भरने के प्वाइंट बढ़ने और इसकी कीमत कम होने की वजह से संख्या बढ़ी है। एक समय था, जब चारों टायरों में गैस भरवाने के लिए 70 से 80 रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब पांच रुपये प्रति टायर के हिसाब से गैस भरी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खास बात
सामान्य
तौर पर टायरों में जिस गैस का इस्तेमाल किया जाता है, उसमें 78 फीसदी तक नाइट्रोजन होती है और 21 फीसदी हिस्सा ऑक्सीजन का होता है, जबकि बाकी बचे हुए हिस्से में वाष्प व कार्बन डाइऑक्साइड और नोबल गैस मौजूद होती है। अब जिस तरह से गैस गर्म होने पर फैलती है और ठंड होने पर सिकुड़ती है, ठीक यही बात टायर में मौजूद हवा के साथ भी होती है। गर्मी में टायर पंचर होने व फटने की संभावना ज्यादा रहती है। 

 

नफा-नुकसान 
- सामान्य
हवा में आर्र्दता होती है, जिससे स्टील व एल्युमीनियम टायर रिम को भी नुकसान होता है, लेकिन नाइट्रोजन गैस के भरने पर टायर में मौजूद ऑक्सीजन डायल्यूट हो जाती है। ऑक्सीजन में मौजूद पानी की मात्रा को नष्ट कर देता है, जिससे टायर के रिम को नुकसान नहीं पहुंचता है, यानी उन्हें जंग नहीं लगता है। 


- हवा के मुकाबले टायर में नाइट्रोजन गैस से माइलेज और हैंडलिंग कहीं ज्यादा बेहतर हो जाती है। 
- नाइट्रोजन गैस से टायर में प्रेशर लंबे समय तक बना रहता है। 
 

शहर में चलन बढ़ा
शहर
में साकेत पेट्रोल पंप के साथ ही विक्टोरिया पार्क के पास स्थित टायर सोपी पर कई महीनों से नाइट्रोजन गैस की सुविधा है, जहां पर रोजाना 50 से 70 लोग नाइट्रोजन गैस भरवा रहे हैं। साथ ही गढ़ रोड, रुड़की बाईपास, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, मवाना रोड के पेट्रोल पंपों और सर्विस सेंटरों पर नाइट्रोजन गैस की सुविधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed