फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine lakh looted, the accused absconded

दिनदहाड़े 9 लाख की लूट, तमंचे की बट से पीटकर बदमाश फरार

Wed, 27 Dec 2017 01:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 27 Dec 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
Nine lakh looted, the accused absconded
एसपी सिटी को जानकारी देता पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन की छुट्टियों के बाद बैंक खुलते ही बदमाशों ने दिल्ली रोड पर लूटपाट को अंजाम दे डाला। दिल्ली चुंगी स्थित एचडीएफसी बैंक में कैश जमा कराने जा रहे मल्टीनेशनल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के स्टाफ से 8.90 लाख रुपये लूट लिए। एक कर्मचारी को तमंचे की बट से पीटकर बदमाश फरार हो गए। उधर, पुलिस का दावा है कि गाजियाबाद में दबिश देकर एक बाइक बरामद की गई है। दो लोग हिरासत में लिए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार देहरादून निवासी निर्मल बोत्रा एक मल्टीनेशनल फूड कंपनी के वितरक हैं। जिसका मेरठ में मोहकमपुर एरिया में कलाधनु बोधरा एक्जिम प्रालि कंपनी के नाम से ऑफिस है। मेरठ और आसपास के क्षेत्र में माल की सप्लाई और कलेक्शन आदि का काम यहीं से होता है। सप्लाई और कलेक्शन के लिए करीब 40 कर्मचारी काम करते हैं। 
विज्ञापन


फर्म के कर्मचारी रवि और गोपाल 8.90 लाख रुपये कैश बैंक में जमा कराने के लिए सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से जा रहे थे। रवि के अनुसार जब वे रामलीला मैदान के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में लात मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि वे संभल पाते, एक बदमाश ने तमंचा तान दिया और रवि से कैश से भरा बैग छीनने लगा। जबकि दूसरे बदमाश ने बाइक की चाबी निकाल ली। उन्होंने विरोध किया तो बदमाश ने गोपाल की कनपटी पर तमंचे की बट मारी और गोली मारने की धमकी देकर रवि से बैग लूटकर बागपत अड्डे की तरफ फरार हो गए। लूट की सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी, एसओ टीपी नगर और ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे में कैद हुए लुटेरे
घटना के बाद 10:31 बजे दिल्ली रोड स्थित एक कांपलेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों बदमाश नजर आए। जिसमें एक बदमाश ने हेलमेट लगाया था। जबकि दूसरे ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था।

पढ़ें : साली ने देवर के साथ मिलकर किया जीजा का कत्ल, नहर में फेंकी लाश

गाजियाबाद से मिली बाइक

Nine lakh looted, the accused absconded
मामले की जानकारी लेते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

एसओ टीपी नगर ब्रजेश कुमार के अनुसार पीड़ित रवि और गोपाल ने उन्हें एक बाइक का नंबर देकर दावा किया कि बदमाश इसी बाइक पर थे। बाइक का नंबर गाजियाबाद का था, जिस पर गाजियाबाद में दबिश देकर बाइक के मालिक को पकड़ लिया गया। उसने बताया कि ये बाइक उससे एक जानकार मांगकर ले गया था। पुलिस ने उस जानकर को भी हिरासत में ले लिया। दोनों से मेरठ लाकर पूछताछ की गई। लेकिन दोनों ने लूट की घटना से इंकार किया। एसपी सिटी ने भी देर रात थाने पहुंचकर दोनों लोगों से पूछताछ की। लूट का केस दर्ज कराया गया है।

चौकसी पर सवाल, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
दिनदहाड़े लूट की घटना ने पुलिस की चौकसी के दावों की कलई खोल दी है। एसएसपी मंजिल सैनी ने लापरवाही बरतने पर टीपी नगर थाने की इरा मॉल चौकी के इंचार्ज कैलाश चंद को सस्पेंड कर दिया है।

लूट की घटना दिनदहाड़े हुई। रामलीला मैदान के गेट के पास घटना कर बदमाश बागपत अड्डे की तरफ भागे। घटनास्थल से बागपत अड्डे के बीच इरा मॉल चौकी और दिल्ली चुंगी चेक पोस्ट पड़ती है। जबकि बागपत अड्डे पर भी टीपी नगर और ब्रह्मपुरी थाने की चेक पोस्ट है। शहर में इससे पहले भी अधिकांश सोमवार को या फिर दो-तीन दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलते हैं तो लूट की वारदात होती है। लेकिन कहीं भी पुलिस सक्रिय नहीं थी। जिसके चलते बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात की।

किसी नजदीकी का हाथ
सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि जिस तरह से वारदात हुई है, उससे लग रहा है कि घटना प्लानिंग से की गई और कंपनी के किसी नजदीकी ने मुखबिरी की है। फर्म के सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली जा रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। दोनों लोगों से पूछताछ हो रही है। प्रयास है कि जल्द केस खुल जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed