फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nilgai injured after colliding with goods train in fog

Meerut News: कोहरे में मालगाड़ी से टकराकर नीलगाय घायल

Wed, 31 Dec 2025 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Nilgai injured after colliding with goods train in fog
दौराला- मालगाड़ी से टकरा कर घायल हुई नीलगाय। स्रोत : ग्रामीण
दौराला (मेरठ)। सकौती में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक पर बुधवार सुबह एक नीलगाय आ गई। कोहरे के चलते चालक को नीलगाय दिखाई नहीं दी और मालगाड़ी की टक्कर से नीलगाय घायल हो गई। ग्रामीणों ने नीलगाय को ट्रैक से हटाकर अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की कोलकाता से अमृतसर तक अलग लाइन बिछ जाने के बाद मालगाड़ी अब उसी पर दौड़ती है। बुधवार सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था और खेतों से निकलकर एक नीलगाय मालगाड़ी के ट्रैक पर पहुंच गई। कोहरे के चलते लोको पायलट को नीलगाय दिखाई नहीं दी और मालगाड़ी नीलगाय से टकरा गई। इस कारण नीलगाय घायल हो गई। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नीलगाय को ट्रैक से हटाया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी न्यू सकौती स्टेशन के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने नीलगाय को उपचार के लिए भिजवाया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक के आसपास चहारदीवारी नहीं है। इस कारण लावारिश पशु ट्रैक पर आ जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed