फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav : voting in Saharanpur-Bagpat 12% voting till 9am

निकाय चुनाव 2017: सहारनपुर-बागपत में बंपर वोटिंग, इतने फीसदी रहा मतदान

Thu, 30 Nov 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 30 Nov 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
Nikay Chunav : voting in Saharanpur-Bagpat 12% voting till 9am
वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर। यूपी निकाय चुनाव का तीसरा व अंतिम चरण बुधवार को छुटपुट घटनाओं के बीच खत्म हुआ। वेस्ट यूपी के सहारनपुर और बागपत जिले में बंपर वोटिंग हुई। जहां सहारनपुर में 68.98 फीसदी मतदान हुआ तो वहीं बागपत जिले में 63.95 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग सुबह 07:30 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक हुई। सुबह ही वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई थी।

विज्ञापन

 
सहारनपुर में शांतिपूर्ण 68.95 प्रतिशत मतदान 
सहारनपुर में निकाय चुनाव के तहत बुधवार को जनपद के एक नगर निगम, छह नगर पंचायत और चार नगर पालिकाओं के लिए वोटिंग हुई। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए थे। सौ बूथों की वेबकास्टिंग कराने के साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी गई। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों का भ्रमण शुरू कर दिया था। शहर के साथ ही देहात में भी चारों अधिकारियों ने अलग-अलग भ्रमण कर जायजा लिया। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवान तैनात रहे। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया खासकर देहात में। नगर निगम में सबसे कम 58 फीसदी मतदान हुआ, जबकि सबसे अधिक 81 फीसदी मतदान सरसावा में हुआ। जनपद कुल मतदान 68.98 प्रतिशत रहा। उधर, बेहट में दो प्रत्याशियों के बीच विवाद और पैसे बांटने के आरोप के बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मतदान के दिन कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी को पूरे दिन हिरासत में रखा। डीएम पीके पांडेय ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है।
विज्ञापन


पढ़ें : दूल्हे राजा ने पत्नी संग डाला वोट, बुजुर्गों में दिखा भारी उत्साह, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग, हंगामे के बीच 63.95 मतदान

Nikay Chunav : voting in Saharanpur-Bagpat 12% voting till 9am
युवाओं ने पहली बार डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के लिए 63.95 फीसदी वोट पड़े। अमीनगर सराय में सबसे अधिक 86.10 प्रतिशत मतदान हुआ। बड़ौत में गुराना रोड के मतदान केंद्र के बाहर भाजपा और रालोद प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए। हवाई फायरिंग की। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। कई बूथों पर पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक हुई। बागपत के पुराना कस्बे में फर्जी मतदान को लेकर युवक पुलिस से उलझ गया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। बड़ौत में 56 प्रतिशत, बागपत में 66.41, अग्रवाल मंडी टटीरी में 75, खेकड़ा में 70, छपरौली में 63, दोघट में 71, टीकरी में 68.10, अमीनगर सराय में 86.10 फीसदी मतदान हुआ। प्रेक्षक सीपी त्रिपाठी एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार, डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जय प्रकाश ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। ड्रोन से निगरानी की गई।

सहारनपुर में बूथ नंबर 175 में मेयर प्रत्याशियों वाली ईवीएम खराब हुई। एसएएम इंटर कॉलेज में भी ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी। वहीं मंगलवार को सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस कारपोरेशन परिसर में पहुंचना शुरू हो गई थीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed