{"_id":"64439c87127ec3d8b7004e33","slug":"nikay-chunav-notorious-sunil-rathi-wife-arrives-in-baghpat-to-nominate-for-nagar-panchayat-president-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: बागपत में नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन करने पहुंची कुख्यात सुनील राठी की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: बागपत में नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन करने पहुंची कुख्यात सुनील राठी की पत्नी
Sat, 22 Apr 2023 02:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:06 PM IST
सार
प्रदेश माफिया सूची में शामिली कुख्यात सुनील राठी की पत्नी दीपाली टीकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन करने के लिए पहुंची। हालांकि वह बिना नामांकन के ही वापस लौट गईं लेकिन उन्होंने पीठासीन अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा दिए।
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में कुख्यात सुनील राठी की पत्नी दीपाली टीकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन करने पहुंची। हालांकि इस दौरान पीठासीन अधिकारी कक्ष से उठकर चले गए। वहीं दीपाली के अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि उनके आने की खबर सुनते ही पीठासीन अधिकारी जानबूझकर सीट छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
बागपत में कुख्यात सुनील राठी की पत्नी दीपाली टीकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन करने के लिए पहुंची थीं। हालांकि वह नामांकन नहीं कर सकी और वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि पीठासीन अधिकारी उठकर चले गए जिस कारण उनका नामांकन नहीं हो सका।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शाही ईदगाह में शहरकाजी बोले- हमारे बुजुर्गों ने भाईचारे के लिए कुर्बानी दी, आज माहौल अच्छा नहीं
विज्ञापन
वहीं सुनील राठी की पत्नी दिपाली ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी जान बूझकर सीट से उठकर चले गए। तकरीबन दो घंटे तक इतजार करने के बाद दिपाली बिना नामांकन किए ही वापस लौट गईं। बता दें कि कुख्यात सुनील राठी प्रदेश माफिया सूची में शामिल है।