{"_id":"64439fca351c1e3578012406","slug":"nikay-chunav-meerut-sp-candidate-seema-pradhan-filed-her-nomination-said-will-defeat-bjp-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सपा से महापौर पद की प्रत्याशी सीमा प्रधान ने पर्चा किया दाखिल,अतुल प्रधान बोले- भाजपा का हराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सपा से महापौर पद की प्रत्याशी सीमा प्रधान ने पर्चा किया दाखिल,अतुल प्रधान बोले- भाजपा का हराएंगे
Sat, 22 Apr 2023 02:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:20 PM IST
सार
ईद वाले दिन शनिवार को कलेक्ट्रेट में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी रही। वहीं सपा से महापौर पद की प्रत्याशी सीमा प्रधान ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
नामांकन करती सीमा प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान में ईद वाले दिन शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। सीमा प्रधान ने कहा कि हम कई दिन से शहर में अलग-अलग जगह पर घूमने हैं कहीं पर भी कोई विकास नहीं दिखाई दिया। इस बार जनता मौका देगी तो महापौर बनने के बाद शहर का विकास करेंगे। वहीं, सपा नेता अतुल प्रधान का कहना है कि भाजपा को हराएंगे और सीमा प्रधान को मेयर बनाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शाही ईदगाह में शहरकाजी बोले- हमारे बुजुर्गों ने भाईचारे के लिए कुर्बानी दी, आज माहौल अच्छा नहीं
विज्ञापन
बता दें कि ईद के दिन भी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन जारी है। आज सपा से महापौर पद की प्रत्याशी सीमा प्रधान ने पर्चा दाखिल किया। वहीं परिसर में जुलूस निकालने वाले या नारेबाजी करने वाले समर्थकों के वीडियो बनाने के लिए प्रशासन की टीम पहले ही मुस्तैद है। हंगामा करने पर समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन