फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav : madrasese ruckus on casting false votes, police beat

निकाय चुनाव : फर्जी मतदान को लेकर हंगामा, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 22 Nov 2017 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 22 Nov 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
Nikay Chunav : madrasese ruckus on casting false votes, police beat
फर्जी मतदान को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के फतेहउल्लापुर रोड स्थित मदरसा हामिदया मिस्बाहुल उलूम में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में हाथापाई हो गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से खदेड़ा। निकाय चुनाव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लोगों ने एक दूसरे पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


पढ़ें : बसपा प्रत्याशी का आरोप- हाथी का बटन दबाने पर जली कमल की लाइट
विज्ञापन


वहीं लिसाड़ी गेट इलाके के समर गार्डन में वार्ड-81 की वोटर लिस्ट से अधिकांश लोगों के नाम गायब होने पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर बसपा से मेयर प्रत्याशी के पति योगेश वर्मा पहुंचे। भीड़ ने योगेश का भी विरोध कर दिया। सरकार पर जान बूझकर वोट काटने का आरोप लाया। यहां देररात भी हंगामा हुआ था। आरोप है कि पिछले एक माह में वोटर लिस्ट कई बार बदल चुकी है। इलाके के अधिकांश लोगों का नाम सूची से गायब है। आसपास के लोगों ने चुनाव बहिष्कार करते हुए बोर्ड लगा दिया। इस पर पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को शांत करने के लिए लाठी फटकारते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed