{"_id":"5a1513c74f1c1bce408b8503","slug":"accused-of-bsp-candidate-burning-of-the-elephant-button-on-the-light-lotus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी का आरोप- हाथी का बटन दबाने पर जली कमल की लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी का आरोप- हाथी का बटन दबाने पर जली कमल की लाइट
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम मशीन पर उठाए सवाल
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ। बहुजन समाज पार्टी की महापौर प्रत्याशी सुनीता वर्मा बुधवार को वोट डालने के लिए पहुंचीं तो हंगामा हो गया। उनका आरोप है कि हाथी का बटन दबाने पर बीजेपी के कमल के सामने वाली लाइट जली, जिसे लेकर हंगामा हो गया। कई बार हंगामा होने के बाद गुस्साए लोगों ने अधिकारियों के सामने ही ईवीएम मशीन का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बसपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बटन हाथी का दबा रहे तो लाइट बीजेपी वाले कमल के निशान पर जल रही है। ईवीएम खराब होने की सूचना ज्यादातर क्षेत्रों से आ रही है, जिसे लेकर मतदाता हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बसपाईयों ने ईवीएम मशीन पर सवाल उठाए। जबकि अन्य पार्टी के लोगों का आरोप है कि वोट गोपनीय होता है, लेकिन योगेश वर्मा ने बूथ के अंदर जाकर खुद पत्नी सुनीता वर्मा का वोट डलवाया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने जल्द मामला शांत करा दिया। हालांकि इस मामले में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं वार्ड 82 में फर्जी वोट डालने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। तोड़फोड़ कर चुनाव में माहौल बिगाड़ने का पूरा प्रयाश किया गया। वहीं पुलिस ने सख्ती से लेते हुए लोगों को दौड़ाया। इसके अलावा रशीद नगर में भी फर्जी वोट को लेकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/