निकाय चुनाव : वाल्मीकि समाज को साधने का भाजपा ने चला दांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नगर निगम चुनाव में वाल्मीकि समाज को साधने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दाव चल दिया है। वाल्मीकि समाज के जिन सफाई कर्मचारियों की मांगों पर भाजपाई अब से पहले ध्यान नहीं दे रहे थे। उनको लेकर डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी लखनऊ पहुंच गए हैं। उन्होंने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने वाल्मीकि समाज यानी सफाई कर्मियों की समस्या रखी है। आउट सोर्सिंग पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को संविदा पर लिया जाएगा या नहीं, इसपर अभी कोई निर्णय होता नहीं दिख रहा है। लेकिन इतना जरूर है कि भाजपा वाल्मीकि समाज में अपना हित साधकर चलती दिख रही है।
पढ़ें : मुख्यमंत्री दौरे से पहले ताबड़तोड़ दबिश, तमंचों की फैक्ट्री पकड़ी
नगर निगम में महापौर पद आरक्षित है। भाजपा ने जाटव समाज से कांता कर्दम को महापौर प्रत्याशी बनाया हुआ है तो सपा ने वाल्मीकि समाज की दीपू मनोठिया, कांग्रेस ने भी वाल्मीकि समाज की ममता सूद को महापौर प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा बसपा ने जाटव समाज की सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वाल्मीकि समाज भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहा था। लेकिन भाजपा से टिकट नहीं मिला। दूसरे दलों से वाल्मीकि समाज को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से भाजपाई वाल्मीकि समाज की मंशा को भांप रहे हैं। कहीं भाजपा का गणित न बिगड़ जाए, भाजपा के दिग्गज भी वाल्मीकि समाज को साधने के प्रयास में जुटे हैं। चुनाव में वाल्मीकि समाज का निर्णय क्या होगा यह तो आने वाली 22 नवंबर को मतदान के दिन ही सामने आएगा। लेकिन इतना जरूर है कि भाजपाइयों ने जोड़तोड़ की राजनीति शुरू कर दी है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का चुनाव के समय लखनऊ पहुंचकर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने वाल्मीकि समाज यानी निगम में सफाई कार्य करने वालों की समस्या रखना, कहीं न कहीं भाजपा की मंशा की ओर इशारा कर रहा है। डा. वाजपेयी ने तीन पेज के ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी समस्या के निदान का आग्रह किया है। इन्होंने दस हजार की आबादी पर 28 सफाई कर्मचारियों की तैनाती किए जाने, आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की संविदा बहाल करने की मांग की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/