{"_id":"584472d84f1c1bdf21a86919","slug":"niji-gaari-par-sapaai","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को दर्जा प्राप्त मंत्री बताते हुए निजी गाड़ियों पर भी लगा ली लालबत्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को दर्जा प्राप्त मंत्री बताते हुए निजी गाड़ियों पर भी लगा ली लालबत्ती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार पार्टी ने सख्ती की तो कोर्ट का भी कड़ा फैसला आया। लेकिन सपाइयों ने लालबत्ती का रौब गालिब करना कम नहीं किया है। सपा की सरकार बनने से लेकर सपा नेता अपनी गाड़ियों पर लालबत्ती और हूटर लगाने को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। मेरठ में सपा के कई नेता खुद को दर्जा प्राप्त मंत्री बताते हुए अपनी निजी गाड़ियों पर भी लालबत्ती लगाए घूम रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के सदस्य बने यासीन पहलवान अपनी वैगनआर कार पर लालबत्ती लगाए हुए हैं। सत्ता का असर यह है कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
सबने लगाई तो मैंने भी लगा ली
उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के सदस्य यासीन पहलवान भी स्वयं को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बताते हैं। इन्होंने अपनी प्राइवेट गाड़ी पर ही लालबत्ती लगा ली। इतना ही नहीं प्रतिदिन सरकारी विभागों में अधिकारियों से मिल भी रहे हैं। लालबत्ती पर साफ बोलते भी हैं। कहते हैं कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार किसी भी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री को लालबत्ती लगाने का अधिकार नहीं है। मैं तो अब सदस्य बनकर आया हूं। यहां तो एक दर्जन से अधिक सदस्य अपनी गाड़ियों पर लालबत्ती लगाकर घूम रहे हैं। उन्हीं के आधार पर मैंने भी अपनी गाड़ी पर लालबत्ती लगा ली। मैंने मुख्यमंत्री से मिलकर सरकारी गाड़ी और गनर की मांग की थी। विभाग के पास गाड़ी नहीं है। इसीलिए सरकारी गाड़ी नहीं मिली है। अन्य नेता भी कानून का पालन करके लालबत्ती उतारकर रखेंगे तो मैं भी कानून का पालन करूंगा। मैंने कभी रौब गालिब नहीं किया। मैं तो स्कूटर पर चलने वाला व्यक्ति हूं।
सपा प्रत्याशी की इनोवा पर लालबत्ती
शहर सीट से सपा ने रफीक अंसारी का टिकट काटकर अयूब अंसारी को दे दिया है। अयूब अंसारी कारागार विभाग के सलाहकार हैं। अयूब असंारी अपनी इनोवा गाड़ी पर ही लालबत्ती लगाए शहर में घूम रहे हैं। इस पर न तो पार्टी नेताओं का ध्यान हैं। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तो मौन हैं ही।
विज्ञापन
सलाहकारों के प्रतिनिधि भी
पीडब्लूडी का एक ठेकेदार परतापुर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसकी गाड़ी पर लालबत्ती लगी होने के अलावा वह स्वयं को एक विभाग के सलाहकार का प्रतिनिधि भी बताता है। गांव की गलियों से लेकर शहर की सड़कों तक हूटर की आवाज भी खूब सुनाई देती है।