{"_id":"590e262b4f1c1b7c6e440fbf","slug":"nigam-officers-involved-in-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में झाड़ू लेकर उतरे निगम अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में झाड़ू लेकर उतरे निगम अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के आदेश के बाद नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शनिवार सुबह से ही सफाई व्यवस्था में जुट गए। उन्होंने नगर निगम में ही नहीं बल्कि शहीद स्मारक पर भी श्रमदान किया। इस दौरान महापौर भी वहां पहुंच गए। लगातार तीन घंटे तक सफाई का कार्य चला। वहीं इस सफाई अभियान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन कार्यक्रम से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
नगर विकास मंत्री के निर्देशानुसार यूपी के नगरीय निकाय निदेशक विशाल भारद्वाज ने प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को सुबह सात बजे से नौ बजे तक अपने कार्य स्थल और अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसकी शुरुआत शनिवार को की गई। नगरायुक्त देवेंद्र कुमार कुशवाहा, अपर नगरायुक्त रामभरत तिवारी, चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, महाप्रबंधक जल संजीव रामचंद्र, एफसी मईनउद्दीन, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता मोईनुद्दीन, संपत्ति अधिकारी दिनेश यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवर सेन सहित सभी जूनियर इंजीनियर और कर्मचारी शनिवार सुबह साढ़े छह बजे नगर निगम पहुंच गए। सभी ने हाथों में झाड़ू थामते हुए सफाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद निगम अधिकारी जलकोठी कोठी चौराहा के निकट शहीद स्मारक पर भी सफाई करने पहुंचे। जबकि शहीद स्मारक छावनी परिषद् क्षेत्र में आता है। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया भी वहां पहुंचे और श्रमदान किया। सफाई के बाद शहीद स्मारक परिसर चकाचक हो गया। नगर निगम कर्मचारियों से शहीद स्मारक में पेड़ पौधों को भी व्यवस्थित किया।