फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nigam me jalkal

निगम के जलकल विभाग में भ्रष्टाचार का रिबोर

Sat, 23 Jul 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 23 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
nigam me jalkal
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
 नगर निगम के जलकल विभाग में भ्रष्टाचार का रिबोर हो रहा है। सबमर्सिबल से लेकर हैंडपंप लगाने, उनकी रिपेयरिंग और रिबोरिंग में अधिकारी और ठेकेदार साठगांठ की ऐसी पटकथा लिखते हैं कि दोनों की चांदी हो जाए। सालाना सवा करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने के बावजूद 30 प्रतिशत से ज्यादा हैंडपंप खराब ही मिलते हैं। अब साल में एक ही हैंडपंप चार बार रिपेयर होगा तो 20 से 24 लाख का बिल तो बनेगा ही। वैसे भी जब निगम के अधिकारी और लिपिक ही अपने रिश्तेदारों के नाम पर फर्म खोले हुए हैं तो फिर दिक्कत किस बात की।
विज्ञापन


आंकड़ों में हैंडपंप, बजट
निगम रिकॉर्ड के मुताबिक 80 वार्डों में करीब 8500 हैंडपंप लगे हैं। शहर में प्रतिवर्ष 500-600 हैंडपंप लगते हैं। जिनमें 200 से 300 हैंडपंप अकेला जल निगम लगाता है। हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर सालाना सवा करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होता है।
विज्ञापन


मरम्मत के खेल में भ्रष्टाचार की छूट
मरम्मत के दौरान मौके पर यह देखने कोई नहीं जाता कि हैंडपंप किस कारण से खराब हुआ। बस ठेकेदार को मरम्मत का निर्देश मिलते ही खेल शुरू हो जाता है। कई हैंडपंप वॉल खराब होने, डोलची निकलने या चेन उतरने पर पानी नहीं देते। इस मरम्मत पर कितना खर्च आएगा। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन ठेकेदार तो वह खराबी बताते हैं जो सबसे ज्यादा खर्चीली हो। हैंडपंप में या तो पाइप डाला दर्शाते हैं या फिर मशीन आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरायुक्त ने नहीं किए बिल पास
निगम प्रशासन ने भले ही जलकल के ठेकेदारों को हैंडपंप रिपेयर का कार्य आदेश जारी नहीं किया हो। लेकिन ठेकेदारों ने 20-24 लाख रुपये के बिल तैयार कर लिए हैं। जिन्हें पास कराने के लिए जलकल अधिकारी और ठेकेदारों ने खूब जोर लगा रखे हैं। लेकिन नगरायुक्त ने अभी एक भी बिल पास नहीं किया है। दरअसल, ठेकेदार किसी एक हैंडपंप को ठीक करने के लिए 500 रुपये लेबर और सामान की कीमत दर्शाता है। अगर ठेकेदारों द्वारा पेश बिलों पर गौर करें तो एक हैंडपंप रिपेयर पर 600-3500 रुपये तक के बिल लगाए हैं। चार माह में दो हजार हैंडपंप रिपेयर की संख्या सही है तो 20-24 लाख रुपये तक के बिल बन चुके हैं।

कहां बह रहे सवा करोड़ रुपये
निगम रिकॉर्ड के अनुसार साल में एक हैंडपंप 3-4 बार रिपेयर होता है। जो सीधे-सीधे सरकारी धन की बंदरबांट की ओर इशारा करता है। यह गड़बड़झाला काफी वर्षों से चल रहा है। कई खुलासे होने पर भी निगम प्रशासन इसे रोकने के बजाय फाइलों पर पर्दा डाल देता है। वर्ष 2014 में 1.25 करोड़ रुपये हैंडपंप की मरम्मत और रिबोर पर खर्च होने के बावजूद सैकड़ों हैंडपंपों का हलक सूखा ही मिलता है।


कैसे लग रही रिपोर्ट
अगर ठेकेदारों के बिलों पर जेई और एई की रिपोर्ट पर गौर करें तो खराब हैंडपंप को अपने सामने खुलना स्वीकार किया जाता है। सवाल है कि अधिकारी अपने सामने हैंडपंप खुलवाते तो इतनी बड़ी संख्या में हैंडपंप खराब नहीं निकलते।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed