{"_id":"5904e9ce4f1c1bb760c0bf50","slug":"nigam-awake-will-open-four-points-parking-theka","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी निगम की नींद, चार जगह छूटेंगे नए पार्किंग ठेके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी निगम की नींद, चार जगह छूटेंगे नए पार्किंग ठेके
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अवैध पार्किंग के चल रहे गोरखधंधे और सड़कों पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों से लगने वाले जाम को लेकर ‘अमर उजाला’ द्वारा अभियान चलाने पर नगर निगम की नींद टूट गई है। निगम प्रशासन ने एक मई को शहर में चार स्थानों पर पार्किंग ठेके छोड़ने का निर्णय लिया है। इससे लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
दरअसल नगर निगम द्वारा शहर में कई स्थानों पर चल रहे पार्किंग ठेकों की मियाद 31 मार्च को ही खत्म हो चुकी है। लेकिन उसके बावजूद साठगांठ के चलते सड़कों के काफी हिस्सों को घेरकर ये अवैध पार्किंग बदस्तूर चल रही थीं। इसके कारण जहां निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा था तो सड़कों पर आड़े-तिरछे वाहनों के खड़े होने और अतिक्रमण से जाम लग रहा था। ‘अमर उजाला’ ने इसको लेकर अभियान चलाया तो जहां अवैध रूप से पार्किंग ठेके चला रहे संचालक भाग खड़े हुए तो नगर निगम प्रशासन की नींद भी टूट गई।
यहां छूटेंगे नए पार्किंग ठेके
निगम प्रशासन ने एक मई को सूरजकुंड पार्क, टाउन हॉल, मूलचंद शर्बती देवी अस्पताल और पश्चिमी कचहरी के पूर्वी भाग यानी पुरानी रजिस्ट्री वाले गेट पर पार्किंग ठेके छोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
50 से ज्यादा जगह अवैध पार्किंग
शहर में केवल चार स्थानों पर ही नहीं बल्कि 50 से अधिक स्थानों पर अवैध वाहन पार्किंग का खेल चल रहा है। सरकारी जमीनों को घेरकर शहर के लोगों से इन अवैध पार्किंग स्थलों पर खुलेआम वसूली हो रही है। अमर उजाला ने जब अभियान चलाया तो निगम प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए यह मामला पुलिस-प्रशासन के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद निगम के अधिकार क्षेत्र में रहीं अधिकांश पार्किंग बंद करा दी गई थीं। लेकिन निगम प्रशासन द्वारा केवल चार जगह ही पार्किंग ठेके छोड़ने के निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं।