{"_id":"66986ee1ddf79230e20326e4","slug":"niece-killed-while-going-to-mourn-aunts-death-meerut-news-c-42-1-smrt1030-102311-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चाची की मौत पर शोक प्रकट करने जा रही भतीजी की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चाची की मौत पर शोक प्रकट करने जा रही भतीजी की गई जान
विज्ञापन
दौराला। चिरौड़ी गांव में चाची सुमन की बीमारी से मौत की खबर सुनकर शोक प्रकट करने जा रही है भतीजी कविता की सड़क हादसे में जान चली गई। कविता (28) अपने देवर सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर चाची के घर जा रही थी। इसी दौरान सकौती ओवर ब्रिज पर कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
चिरौड़ी गांव निवासी सुरेंद्र ने बेटी कविता की शादी सन 2017 में मुजफ्फरनगर के कूकड़ा निवासी सुधीर से की थी। मंगलवार को कविता की चाची सुमन की बीमारी के चलते मौत हो गई। जानकारी मिलने पर देर रात कविता अपने देवर सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर चिरौड़ी गांव आ रही थी। सकौती ओवर ब्रिज पर पहुुंचने के बाद कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक से गिरकर कविता की मौके पर ही मौत हो गई। भाभी की मौत के बाद सोनू बेसुध होकर शोर मचाने लगा। सोनू के सूचना देने पर कविता के परिजन भी सकौती पहुुंचे। कविता के चार साल की एक बेटी पवित्रा व तीन साल का बेटा ग्रिवर है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सुरेंद्र ने अज्ञात चालक के खिलाफ दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्रा की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। मेरठ-बड़ौत रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बीकॉम की छात्रा आकांक्षा (24) की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
गांव लाहौरगढ़ निवासी प्रवीण की मेरठ में मोबाइल शॉप है। प्रवीण की बेटी आकांक्षा 24 वर्ष बीकॉम फाइनल कर चुकी हैं। अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। बताया गया है कि वह बुधवार की देर शाम स्कूटी पर सवार होकर मेरठ से वापस गांव को लौट रही थी। मेरठ-बड़ौत रोड पर आजमपुर गांव के पास पहुंची तो किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस छात्रा की पहचान कर परिजन को सूचना दी। परिजन छात्रा का शव लेकर लौट गए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।