फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NHAI started operating Bhuni toll, collected tax without repairing the cash line

भूनी टोल का एनएचएआई ने शुरू किया संचालन, कैश लाइन दुरुस्त किए बिना वसूला टैक्स

Sat, 23 Aug 2025 06:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
NHAI started operating Bhuni toll, collected tax without repairing the cash line
सरूरपुर। भूनी टोल से गुजरते वाहन । संवाद
सरूरपुर। भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल पर हुए हमले की घटना के बाद हंगामे और तोड़फोड़ होने से बीते सोमवार बंद पड़े टोल प्लाजा का संचालन शुक्रवार को एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने अपने हाथ में ले लिया। इसके साथ ही एनएचएआई की सिक्योरटी कर्मचारियों ने फास्टैग से वसूली शुरू कर दी है। हालांकि कैश लाइन में तकनीकी खराबी के कारण वसूली शुरू नहीं हो पाई है। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं है। उन्हें निशुल्क ही टोल से गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन

बीते 17 अगस्त रविचार देर शाम टोल कर्मचारियों ने ड्यूटी पर जाते समय गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल पर जान लेवा हमला किया था। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद 18 अगस्त सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल पर पहुंचकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी थी। इसके बाद से एनएचएआई ने टोल कंपनी मैसर्स धर्मसिंह का ठेका निरस्त करते हुए 20 लाख का जुर्माना लगाया था। जबकि बृहस्पतिवार को एनएचएआई को कंपनी के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। इसके बाद 3.70 करोड़ की धरोहर राशि भी जब्त कर ली थी। साथ ही कंपनी पर एक साल का प्रतिबंध भी लगा दिया था।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर फिलहाल पूरी व्यवस्था एनएचएआई के अधिकारियों की देखरेख में है। प्राधिकरण के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर वसूली की प्रक्रिया संभाली और टोल से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतारों को व्यवस्थित किया। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में यहां की व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई की भेजी सिक्योरटी कंपनी के कर्मचारियों का होगा सत्यापन
सरूरपुर। सेना के जवान कपिल पर हमले की घटना के बाद विवादों में आए भूनी टोल पर लोकल के किसी भी कर्मचारी को रखने पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके भूनी टोल पर नौकरी पाने के लिए स्थानीय युवकों आना जाना लगा है। कई युवक टोल पर मंडरा रहे है। लेकिन पुलिस व एनएचएआई ने सिक्योरटी कंपनी को सख्त निर्देश दिए है कि स्थानीय युवकों को नौकरी पर नहीं रखा जाए। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि भूनी टोल पर किसी भी लोकल युवक को रखने की अनुमति नहीं है। एनएचएआई ने जिस कंपनी को फिलहाल सिक्योरटी की जिम्मेदारी दी है। उनके कर्मचारियों का सत्यापन किया जाएगा। किसी भी अपराधिक घटना में शामिल कर्मचारी को हटवाया जाएगा। फिलहाल सिक्योरटी टीम में कोई भी स्थानीय कर्मचारी नहीं है।

----------------
पूर्व विधायक संगीत सोम ने जाना कपिल का हाल
फोटो
सरूरपुर। गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल का मेरठ के कैंट में स्थित आर्मी अस्तपाल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने आर्मी अस्पताल पहुंचकर कपिल से मुलाकात की। उन्होंने कपिल का हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। संगीत सोम ने कहा कि जवान देश की सरहद पर दिन-रात डटे रहते हैं। उनके साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। इस घटना से सबक लेते हुए टोलकर्मियों को अपने व्यवहार में सुधार करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग भी की।
---------

सरूरपुर। भूनी टोल से गुजरते वाहन । संवाद

सरूरपुर। भूनी टोल से गुजरते वाहन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed