{"_id":"601aff258ebc3e4a0c6a87d8","slug":"nhai-officials-protest-against-land-acquisition-uproar-mawana-news-mrt5236238123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा लेने आए एनएचएआई के अधिकारियों ने किया विरोध, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जा लेने आए एनएचएआई के अधिकारियों ने किया विरोध, हंगामा
विज्ञापन

मवाना। राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर मेरठ से नजीबाबाद तक चार लेन के निर्माण के लिए जमीन पर मशीनों के साथ कब्जा लेने पहुंचे एनएचएआई के अधिकारियों को भैंसा गांव के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। एसडीएम और तहसीलदार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। सहमति बनी कि बृहस्पतिवार से खेत से फसल काटे जाने के साथ ही कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
मेरठ से नजीबाबाद तक राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन किए जाने का का कार्य चल रहा है। जिसके लिए किसानों की जमीन अधिग्रहीत कर उसका मुआवजा भी दे दिया गया है। बुधवार को एनएचएआई के प्रबंधक तकनीकी वरुण चारी अन्य अधिकारियों तथा जेसीबी आदि के साथ भैंसा गांव क्षेत्र की भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे। जिसका गांव वालों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि अभी तक ट्यूबवेल, पेड़, निर्माण, टोल के लिए ली गई जमीन का भी मुआवजा नहीं मिला है। उनकी फसलें भूमि पर खड़ी हैं। विभाग या तो उन्हें फसल काटने का समय दे या फसलों का भी मुआवजा दिया जाए। हंगामा बढ़ता देख एनएचएआई के अधिकारियों ने तहसील अधिकारियों को सूचना दी।
एसडीएम कमलेश गोयल, तहसीलदार अजय उपाध्याय व थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत किया। सहमति बनी कि जिन खेतों में गन्ने व जई की फसल खड़ी है, उसे काटना शुरू कर दिया जाए। जिन खेतों में गेहूं व सरसों की फसल है, उनके मालिकों को कुछ समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं के निपटारे के लिए गांव में कैंप लगवाया जाएगा। बृहस्पतिवार से जमीन पर कब्जा लेने तथा निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
गांव भैंसा के सामने बनेगा टोल प्लाजा
एनएचएआई के प्रबंधक तकनीकी वरुण चारी ने बताया कि टोल मवाना खुर्द से आगे भैंसा गांव के सामने 500 मीटर की लंबाई में बनेगा। दूसरा टोल बिजनौर क्षेत्र में बनेगा। इस राजमार्ग का 27 किमी हिस्सा मेरठ तथा 27 किमी बिजनौर क्षेत्र में पड़ रहा है।