फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NHAI gives relief to drivers to overcome technical problems in toll on Delhi-Meerut Expressway

राहत: अभी एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से मेरठ तक 85 रुपये टोल, गाजियाबाद से सरायकाले खां तक नेटवर्क ठप

Thu, 07 Apr 2022 08:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Apr 2022 08:04 AM IST
सार

अभी मेरठ से दिल्ली तक 85 रुपये टोल लगेगा। ऑप्टिकल फाइबर केबल से छेड़छाड़ के बाद गाजियाबाद से सरायकाले खां तक टोल नेटवर्क ठप है। ऐसे में जब तक केबल ठीक नहीं होगा तब तक 85 रुपये टोल देना होगा।

विज्ञापन
NHAI gives relief to drivers to overcome technical problems in toll on Delhi-Meerut Expressway
Delhi-Meerut Expressway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए एनएचएआई ने वाहन चालकों को राहत दी है। जब तक ऑप्टिकल फाइबर केबल जोड़ने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है तब तक मेरठ से सरायकाले खां तक टोल 155 के बजाय 85 रुपये देना होगा। अगले दो-तीन दिनों तक डूंडाहेडा टोल केंद्र तक तय शुल्क ही काटा जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन पहले गाजियाबाद से लेकर सरायकाले खां तक असमाजिक तत्वों ने ऑप्टिकल फाइबर केबल के साथ छेड़छाड़ की है। इससे इंदिरापुरम, गाजियाबाद से मेरठ आने वाले वाहनों से सरायकाले खां से मेरठ तक का 155 रुपये टोल काटा जा रहा था। वाहन चालकों ने एनएचएआई के हेल्पलाइन नंबर 1033 पर शिकायत दर्ज की पर समाधान नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


मांगा जा रहा कार और टायर का फोटो
तय शुल्क से अधिक टोल काटे जाने के बाद नाराज वाहन चालक हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें एक व्हॉट्सएप नंबर दिया जा रहा है। वाहन, टायर, आरसी का फोटो भेजने के लिए भी कहा जा रहा है। इसको लेकर भी लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि जब तक टोल ठीक प्रकार से काम नहीं कर रहा है तो उसे बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा बहुत नुकसान हो गया
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार का कहना है कि ऑप्टिकल फाइबर केबल के अलावा कैमरे आदि टूट गए हैं। इससे एनएचएआई का काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा जब तक अब समस्या का समाधान नहीं होगा। तब तक वाहन चालकों को डूंडाहेडा का तय 85 रुपये टोल ही देना होगा। इसका भी अतिरिक्त भार एनएचएआई ही झेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed