फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NGT instructions, seal these handpumps and borewell in six districts of UP

एनजीटी का सख्त निर्देश: यूपी के इन छह जिलों में सील करें हैंडपंप और बोरवेल, कैंसर का खतरा

Fri, 13 Jul 2018 12:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 13 Jul 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
NGT instructions, seal these handpumps and borewell in six districts of UP
फाइल फोटो

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने यूपी सरकार और उसके संबंधित प्राधिकरणों को पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ और सहारनपुर समेत छह जिलों में सभी हैंडपंप और बोरवेल को सील करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


एनजीटी ने कहा, ये शर्मिंदा होने की बात है, कि यहां मरकरी मिला पानी पीने के लिए लोग मजबूर हैं। आपको बता दें कि गाजियाबाद, शामली, मेरठ, बागपत और सहरानपुर समेत छह जिलों में इस पानी से कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सर्वेक्षण में पानी में पारे की काफी मात्रा पाई गई है। दोआबा पर्यावरण समिति की तरफ से एनजीटी में दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ता गौरव कुमार बंसल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार की वजह से इन छह जिलों के गरीब लोगों को पारायुक्त पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के छह जिलों में हिंडन और कृष्णा नदी के प्रदूषित जल से फैल रही बीमारियों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जनहित के लिए कार्यों का अधिकारियों से शपथपत्र मांगा था। दोआबा पर्यावरण समिति की याचिका पर सुनवाई करते हुए 28 अक्तूबर 2016 को शपथपत्र देने के लिए कहा था। इसके बाद बागपत के डीएम और सीएमओ हाजिर हुए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed