{"_id":"5e94bd0f8ebc3e72c03cd664","slug":"news-of-every-category-is-found-in-the-newspaper-meerut-news-mrt4776420198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखबारों में मिलता है ताजा खबरों का भंडार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखबारों में मिलता है ताजा खबरों का भंडार
विज्ञापन
मेरठ। अखबार के माध्यम से घर बैठे ही गली मोहल्ले, शहर और देश दुनिया की खबरें मिल जाती हैं। बुजुर्ग, बच्चे और बड़ों सब के लिए कुछ न कुछ अलग होता है। इसीलिए सुबह की शुरुआत अखबार से होनी चाहिए। यह कहना है पूर्व महापौर हरिकांत अहलुवालिया का।
उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों में जहां भी घोटाले होते हैं, इसकी जानकारी हमें अखबार के माध्यम से ही मिलती है। अखबार से कोरोना नहीं फैलता है। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी को अपने घर पर ही रहना चाहिए। बिना वजह गली या मोहल्ले में न खेलें। युवा कुछ दिन के लिए क्रिकेट और अन्य गेम्स छोड़कर घर पर तैयारी करें। जब हालात ठीक हो जाएंगे तो खूब क्रिकेट खेलना। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मचारी और अन्य विभागों के अधिकारी लोगों की सेवा कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा के लिए हमें अपने घरों पर रहना अनिवार्य है। साथ ही ये कोरोना योद्धा धन्यवाद के पात्र हैं। इन पर कुछ लोग हमले कर रहे हैं, ऐसे लोगों को सलाह है कि वह इन का फूल मालाओं से स्वागत करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखें। उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि वह सरकार के आदेश का पालन करें। स्वयं भी स्वस्थ रहें और अपने पड़ोसी व देशवासियों को स्वस्थ रखने का काम करें।