फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   newn projects implement faster

नई सरकार में रुके प्रोजेक्टों में आएगी तेजी, मतगणना का इंतजार कर रहे MDA अधिकारी

Tue, 14 Mar 2017 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 14 Mar 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
newn projects implement faster
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नई सरकार में कई नई योजनाआें पर काम होगा। जहां उलझे प्रकरणों को निपटाने का इंतजार है तो वहीं जमीन के ऐसे नए प्रोजेक्ट पर काम होगा जिसकी वजह से अहम योजनाएं लंबित हैं। होम वर्क पूरा है। बस एमडीए अधिकारी मतगणना का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


कई प्रस्ताव ऐसे हैं जिनकी रूपरेखा तैयार है पर बस इंतजार सरकार गठन का है। ऐसे ही कई प्रस्ताव एमडीए में हैं। किसानों को प्रतिकर के बदले भूखंड दिए जाने पर काम चल रहा है। हालांकि अभी केवल गणना की जा रही है और नई सरकार में ही इसका फाइनल रूप सामने आएगा। इसके अलावा एमडीए जमीन संबंधी अन्य कई प्रस्तावाें पर विचार कर रहा है। मसलन ऐसे मामले जहां जमीन नहीं मिल रही है और काम पूरे करने हैं। ऐसे प्रस्तावों पर नए सिरे से विचार होगा। यदि कहीं दूसरी जगह जमीन मिली तो वहां भी ली जा सकती है। जैसे टीपीनगर को शिफ्ट करने का प्रस्ताव पुराना हो चला है पर हल नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में एमडीए अन्य जगह लेने पर भी विचार कर सकता है। जुर्रानपुर फाटक को लेकर सालों से मशक्कत चल रही है। इसका विकल्प तलाशने पर भी विचार किया जा रहा है। काम हो तो कैसे हो? इनर रिंग रोड का मसला पुराना हो चुका पर काम हो ही नहीं  रहा है। ऐसे में इस बाबत भी विचार किया जा रहा है क्या करें।
विज्ञापन


उपशा के पाले में जा सकती है गेंद
प्रस्तावित इनर रिंग रोड तीन हाईवे को जोड़ रही है। मेरठ बुलंदशहर, एनएच 119 तथा एनएच 58 तीन मार्गों से यह कनेक्ट होगी। ऐसे में प्रस्ताव यह बन रहा है कि उप्र स्टेट हाइवे अथॉरिटी इसे ले और नोटिफिकेशन करे। जमीन लेकर इसे बनाए। पहले भी एक बार यह बात उठ चुकी है, लेकिन नई सरकार में एमडीए अधिकारी इसे जोरशोर से शासन में उठाने की बात कर रहे हैं। कारण कि यदि इन तीनों हाईवे को जोड़ना है तो यह उपशा का ही पार्ट हुआ। बुलंदशहर से पानीपत तक जाने के लिए इसी से होकर गुजरना होगा। इन्हीं तर्कों के आधार पर इस प्रकरण को शासन में नए सिरे से रखने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed