फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Newlyweds engaged in making the first Karvachauth memorable

पहली करवाचौथ को यादगार बनाने में जुटीं नवविवाहिताएं

Tue, 03 Nov 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Newlyweds engaged in making the first Karvachauth memorable
पहली बार करवाचौथ मनाने वाली सर्वेश। - फोटो : BIJNOR
पहली करवाचौथ को यादगार बनाने में जुटीं नवविवाहिता
विज्ञापन

बिजनौर। लॉक डाउन लगा होने के बावजूद इस साल काफी शादी हुईं। हालांकि अधिकांश शादियां बिना किसी धूम धड़ाके के सादगी के साथ हुई। जिन विवाहित महिलाओं की यह पहली करवाचौथ है, उनमें अलग ही उत्साह है। इसे एक यादगार के रूप में मनाने की तैयारी में जुटीं यह महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं।
पूरी श्रद्धा से रखूंगी व्रत
मोहल्ला चाहशीरी निवासी शिक्षिका सर्वेश की शादी फरवरी में हुई थी। उन्होंनेे बताया कि वह अपनी पहली करवाचौथ ससुराल में ही मनाएंगी। व्रत को लेकर वह काफी उत्साहित है और उन्होंने श्रृंगार के सामान से लेकर साड़ियों की खरीदारी की है। इनका कहना है कि वे पूरी श्रद्धा से व्रत रखेंगी।
विज्ञापन

मायके में मनाएंगी त्योहार
मोहल्ला जाटान निवासी मिताली चौधरी भी पहली बार व्रत रखेंगी। परंपरा के अनुसार वह अपने मायके मेरठ में रहेंगी। वहीं उनके पति भी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक वह अपने परिवार और रिश्तेदारी में महिलाओं को यह पर्व मनाते देखती रही हैं। इस बार वह खुद व्रत रखेंगी। इसकी खुशी से ही उन्हें अनुभव हो रहा है। कहा कि यह पर्व सुहागिनों के लिए कितना खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति भी दे रहे खरीदारी में साथ
सुरेंद्रनगर निवासी मालती शर्मा की भी शादी के बाद पहली करवा चौथ है। मालती बताती हैं कि उनके पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी, इस व्रत को लेकर वह ही नहीं उनके पति अंकित शर्मा भी उत्साहित हैं। बताया कि वे व्रत के पूजन से जुड़ा सभी सामान खरीद चुकी हैं। व्रत को पूरे श्रद्घा के साथ रखेंगी।
त्योहारी सीजन से व्यापारियों को बड़ी आस
बिजनौर। करवाचौथ पर हो रही खरीदारी से व्यापारी भी उत्साहित है। सोमवार को महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। महिलाएं साड़ी, चूड़ी व शृंगार का सामान खरीदने में जुटी रहीं। शाम को भीड़ और ज्यादा बढ़ गई। र चांदनी बाजार तक खूब भीड़ रही। सदर बाजार में पैदल भी लोग बड़ी मुश्किल से निकल रहे थे। सराफा बाजार में भी करवा चौथ से पहले रौनक दिखाई दी। सर्राफ की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ रहीं। महिलाएं चांदी के बिछुए व पाजेब की खरीदारी करने में जुटी रही। व्यापारी राजकुमार वर्मा व संजीव वर्मा के मुताबिक बाजार में लौटी रौनक से धनतेरस पर भीड़ जुटने की उम्मीद है।
सजावट वाले करवे बने महिलाओं की पसंद
करवाचौथ पर महिलाएं मिट्टी के सजावट करवे खरीदना ज्यादा पसंद कर रही हैं। छोटे से बड़े करवे 20 से 50 रुपये तक का मिल रहा हैं। मिट्टी के ये सजावट वाले करवे महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। बाजार में दुकानों पर कई जगह से करवे सजे हैं।

चिंता: न शारीरिक दूरी का ख्याल और न मास्क
महिलाओं की भीड़ की वजह से सिविल लाइन, सदर बाजार, घंटाघर व सराफा बाजार में जाम के हालात बने रहे। बाजार में उमड़ी कोविड 19 की गाइडलाइन से बेपरवाह है। लोग न तो शारीरिक दूरी का ख्याल रख रहे हैं और न ही मास्क लगाए हैं। बाजार में दुकानों पर हाथों को सैनिटाइज भी नहीं किया जा रहा है।

पहली बार करवाचौथ मनाने वाली मिताला चौधरी।

पहली बार करवाचौथ मनाने वाली मिताला चौधरी।- फोटो : BIJNOR

पहली बार करवाचौथ मनाने वाली मालती शर्मा।

पहली बार करवाचौथ मनाने वाली मालती शर्मा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed