फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   newly married woman expelled, fir in five eccused

नवविवाहिता को घर से निकाला, पांच पर रिपोर्ट

Tue, 29 Oct 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
newly married woman expelled, fir in five eccused
रोहटा। गांव सलाहपुर में नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रोहटा थाना क्षेत्र के गांव सलाहपुर निवासी आंचल द्वारा दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी छह माह पूर्व कस्बा खेकड़ा निवासी आशीष पुत्र अनंगपाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। जिस पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि चार दिन पूर्व उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके में आकर परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति आशीष, ससुर अनंगपाल, सास सुरेशवती, जेठ तपेश, जेठानी मोना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर करते थे मारपीट
मवाना। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। गाजियाबाद के भोजपुर निवासी चांदवीर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी सन 2018 में गांव मुबारिकपुर निवासी युवक से हुइ थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ आए दिन मारपीट कर रहे थे। मंगलवार को भैयादूज पर वह बहन के यहां पहुंचा। बहन ने उसे आपबीती सुनाई। जिसको लेकर ससुराल पक्ष से उसने बात की। आरोप है कि उन्होंने अभद्रता कर दी और घर से बाहर निकाल दिया। भाई चांदवीर के द्वारा ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed