{"_id":"6904b0602b791f3a460f441c","slug":"new-technology-and-intercropping-will-increase-income-ravindra-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1015579-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई तकनीक और सहफसली खेती से बढ़ेगी आमदनी: रविन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई तकनीक और सहफसली खेती से बढ़ेगी आमदनी: रविन्द्र
विज्ञापन
सीसीएसयू में आयोजित कृषि गोष्ठी, प्रदर्शनी में कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविन्द्र कुमार ने किसानों से की अपील
बोले-रासायनिक खाद का संतुलित करें उपयोग, नहीं तो बंजर हो जाएगी भूमि
गाय को बछिया अधिक पैदा हों, इसपर काम चल रहा है
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में मेरठ एवं सहारनपुर मंडल की संयुक्त मंडलीय रबी उत्पादन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप्र कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविन्द्र कुमार ने किसानों से कहा कि वह फसलों में रासायनिक खाद का संतुलित उपयोग करें।नहीं जागे तो कुछ समय बाद भूमि बंजर हो जाएगी। सहफसली खेती और नई तकनीक अपनाकर वह अपनी आय बढ़ा सकते हैं। यूपी में खाद की कोई कमी नहीं है। गाय को बछिया अधिक पैदा हों, इसपर काम चल रहा है।
प्रमुख सचिव ने कहा कि सबसे अधिक किसानाें की शिकायतें सहकारी समितियों पर खाद वितरण को लेकर आती हैं। इसका कारण समितियों पर सचिवों की कमी है। कई बार पीओएस मशीन में दिक्कत हो जाती है। ऐसी कुछ कमियां हैं जिनको दूर किया जा रहा है। निराश्रित गोवंश से फसलों को नुकसान की समस्या का स्थाई समाधान किया जा रहा है। गायों में कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से प्रयास चल रहा है कि गाय को केवल बछिया ही पैदा हो, न की सांड। उन्होंने किसानों से अपने पशुओं को टैग लगवाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा विवि के मुकाबले यूपी के कृषि विवि में उतना रिसर्च नहीं हो रहा है, जितना वहां चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल कृषि विवि मेरठ के वैज्ञानिकों को चाहिए वह रिसर्च करके नई वैराइटी पर काम करें। उन्होंने कहा कि किसान नेनो यूरिया और नेनो डीएपी को लेकर भ्रम में हैं। जबकि यह खाद काफी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि मेरठ में प्लाईवुड की फैक्ट्री पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोएडा में जेवर एयरपोर्ट खुल गया है। इसका किसानों को अपनी सब्जी और फलों को एक्सपोर्ट करके लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने विवि परिसर में कृषि और अन्य विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में मत्स्य, पशुपालन, कृषि, गन्ना, मंडी, उर्वरक, पीएनएल आदि सभी विभागों ने अपनी स्टॉल लगायी। गोष्ठी में लगभग 1400 किसान पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने पर रुक जाएगी पीएम सम्मान निधि
उन्होंने कहा कि किसान हर हाल में अपनी फार्मर रजिस्ट्री (फार्मर आईडी) बनवा लें। आने वाले दिनों में किसान को खाद, बीज, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी से ही मिल सकेगा। 31 मार्च के बाद उनको सम्मान निधि का लाभ भी नहीं मिलेगा।
इन किसानों ने रखे सुझाव
सहारनपुर के पदम श्री प्राप्त किसान सेठपाल सिंह ने कहा कि सहारनपुर एवं मेरठ में पोपलर की खेती से किसान जुड़ रहे हैं, लेकिन प्लाईवुड की फैक्टरी न होने के कारण उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। मेरठ के ग्राम बाफर से किसान राजकुमार सांगवान ने आरोप लगाया कि सहकारिता समिति द्वारा खाद लेने पर 270 रुपये की रसीद काटी जा रही है। नोएडा के एक किसान ने कहा कि वह सब्जी की खेती करते हैं, लेकिन उनको सब्जी का उचित दाम नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर सहारनपुर कमिश्नर, जिलाधिकारी डा. वीके सिंह समेत कृषि और अन्य सभी विभागों के अधिकारी रहे।