{"_id":"6a2037fa397ca2ca7e0c99fc","slug":"new-schedule-released-for-the-postponed-bsc-agriculture-honors-exam-meerut-news-c-72-1-mct1014-154212-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बीएससी कृषि आनर्स की स्थगित परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बीएससी कृषि आनर्स की स्थगित परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी
Wed, 03 Jun 2026 07:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीएससी कृषि आनर्स (एजी-204) की 23 जून को स्थगित हुई परीक्षा का नवीन परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक द्वारा सभी संबंधित महाविद्यालयों एवं विभागों को सूचना प्रेषित की गई है। जारी निर्देशों के अनुसार 23 जून को स्थगित हुई एजी-204 विषय की परीक्षा अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालय नवीन परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजन की तैयारियां पूर्ण करें। संवाद
द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। इस संबंध में परीक्षा विभाग द्वारा बुधवार को विज्ञप्ति जारी की गई। विवि द्वारा जारी सूचना के अनुसार यूजी एनईपी द्वितीय सेमेस्टर, पीजी एनईपी द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी (कृषि) द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी. होम साइंस एवं बीएससी होम साइंस (सीएनडी) द्वितीय सेमेस्टर, बीकॉम (एईडीपी) द्वितीय सेमेस्टर और एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थियों से परीक्षा तिथियों एवं समय-सारिणी की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त करने की अपील की गई है। संवाद