फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New Order in the Interest of the Sugar Industry: Yogendra Yadav

शुगर इंडस्ट्रीज के हित में नया आदेश : योगेंद्र यादव

Fri, 08 May 2026 06:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
New Order in the Interest of the Sugar Industry: Yogendra Yadav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जय किसान आंदोलन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 किसानों की जगह शुगर इंडस्ट्रीज के हित में है। अगर यह आदेश लागू होता है तो गन्ना किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे।
उन्होंने ये बातें चौधरी चरण सिंह विवि के अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित गोष्ठी के बाद पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि नया कानून बिना किसानों की सहमति और सुझाव के बिना लाया जा रहा है। जिसके लिए कानून है उसे ही इसकी कोई जानकारी नही है। सरकार ने अभी तक किसी भी किसान संगठन को इस आदेश की प्रति तक नहीं दी है। सरकार को कानून लाने से पहले सभी किसानों से वार्ता करनी चाहिए। कम से कम देश के छह राज्यों में जाकर किसानों से वार्ता करे और उसके बाद उनके सुझाव लें। इसके बाद कानून पर विचार किया जाए।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि इस मसौदे की प्रति किसी किसान संगठन को नहीं दी गई। इसमें प्रस्ताव दिया गया है कि गन्ना मिलों की दूरी 15 किमी से बढ़ाकर 25 किमी किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो मिल प्रबंधन का एकाधिकार हो जाएगा। इसके अलावा आदेश में खांडसारी उद्योगों पर कानूनी बंदिश लगाई जा रही है। उन्हें लाइसेंस लेना होगा। खांडसारी उद्योग वाले चाहे तो भी एफआरपी से अधिक पैसा किसानों को नहीं दे सकते। उन्हें तय पैसे ही किसानों को गन्ने के बदले देने होंगे जो मिलों के भाव से भी कम हैं। 60 साल बाद सरकार गन्ना नियंत्रण आदेश के बदल रही है तो किसानों की समस्याओं को ध्यान रखे। इसमें किसानों को 15 दिनों में भुगतान न होने पर ब्याज दिए जाने पर कोई चर्चा नहीं है। उन्होंने कहा कि गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 किसानों पर बिजली गिराने का काम करेगा। यह आदेश केवल मिलों के हितों में है। इसके लागू किए जाने से पहले देश के किसानों से वार्ता करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed