फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New officers declared in Rashtriya Lok Dal youth unit

Meerut News: राष्ट्रीय लोक दल युवा इकाई में नए पदाधिकारी घोषित

Sun, 17 May 2026 04:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
New officers declared in Rashtriya Lok Dal youth unit
मोदीपुरम - राष्ट्रीय लोकदल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) की जिला युवा इकाई में संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पल्लवपुरम फेस दो स्थित पूर्व पार्षद मनोज चौधरी के आवास पर कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ध्रुव त्यागी और माणिक चौधरी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, प्रखर सहरावत एवं यशोधन सिंह राणा को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान लगभग 30 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती प्रदान की। अभिमन्यु चौधरी ने कहा कि अनुभवी और युवा नेतृत्व के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। नए पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवा आरएलडी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पनवाड़ी, बाबूराम प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed