फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New office bearers of the organization honored

Meerut News: संगठन के नए पदाधिकारी सम्मानित

Mon, 18 May 2026 04:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
New office bearers of the organization honored
मोदीपुरम - पल्लवपुरम में भारतीय मानवाधिकार परिवार की बैठक में शामिल पदाधिकारी।
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज-2 स्थित उदय कुंज कॉलोनी में भारतीय मानवाधिकार परिवार मेरठ की आईकार्ड वितरण सभा रविवार को आयोजित की गई। शुभारंभ सभी सदस्यों के आत्म परिचय से हुआ। इसके बाद पदाधिकारियों व सदस्यों ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया। इसके साथ ही संगठन के नए पदाधिकारी सम्मानित किए गए। सभा में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह नियमित बैठक की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों से समय-समय पर संवाद स्थापित किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में शहर सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े नए पदाधिकारियों मृदुला गोयल, पलक साहनी, नीलम जिंदल और नवीन जिंदल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनीशा मांगलिक, दीप, अनिल, अभिनव, रुचि, सुरभि, पूनम, शौर्य, डॉ. सचिन, डॉ. सुरभि, प्रतिभा, हरबीर, पुनीत, राजीव, धीरज गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed