फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New morning, new story, dreams are big...

Meerut News: नया सबेरा, नई कहानी, सपने बहुत बड़े हैं...

Thu, 14 May 2026 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
New morning, new story, dreams are big...
माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नौचंदी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात
नौचंदी मेले के पटेल मंडप में माध्यमिक स्कूलों की छात्राओं ने सशक्तिकरण पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को किया भावुक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। नौचंदी मेले में बृहस्पतिवार को पटेल मंडप में कार्यक्रमों की धूम रही। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
जिला पंचायत मेरठ के सौजन्य से तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग मेरठ के निर्देशानुसार माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पटेल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नारायण शरण, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कायस्थ वड्डा मेरठ द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन




सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेठ बीके माहेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज, लालकुर्ती मेरठ की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रस्तुति मैं भी छू सकती हूं आकाश पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया। छात्राओं की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा एक छात्रा ने नया सबेरा, नई कहानी, सपने बड़े हैं गीत की भावपूर्ण एकल प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नोडल अधिकारी डॉ. नारायण शरण ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत मेरठ के आदेश कुमार, श्री कुमार, सुचिता रानी एवं श्रीमती शालिनी गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed