फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   New advocates will be exempted from membership fee for one year

Meerut News: नए अधिवक्ताओं को एक वर्ष की सदस्यता शुल्क की छूट मिलेगी

Tue, 18 Apr 2023 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
New advocates will be exempted from membership fee for one year
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में हुई। अध्यक्षता कुंवर पाल शर्मा ने की। संचालन महामंत्री विनोद कुमार चौधरी ने किया। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि एलएलबी की परीक्षा पास कर आने वाले नए अधिवक्ताओं को एक वर्ष की सदस्यता शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी। वहीं, 50 वर्ष से अधिक उम्र के अधिवक्ता को सूचना देकर 12,100 रुपये सदस्य शुल्क जमा कराकर आजीवन सदस्यता प्रदान की जाएगी। जिनका सदस्य शुल्क बकाया है, वह अप्रैल 2023 तक मेरठ बार एसोसिएशन के कार्यालय में जमा करा दें। यदि शुल्क जमा नहीं किया गया तो अप्रैल के बाद उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान यह भी तय किया गया कि लिपिक अधिवक्ताओं (मुंशियों) के लिए स्काई ब्लू शर्ट और स्काई ब्लू कुर्ता पहनकर आना होगा। यह व्यवस्था 25 अप्रैल से लागू की जाएगी। कचहरी में जाम की समस्या को देखते हुए कहा गया कि वाहनों पर मेरठ बार एसोसिएशन द्वारा जारी स्टीकर लगाकर ही कचहरी में प्रवेश दिया जाएगा। जिनके वाहनों पर स्टीकर नहीं होंगे, उन्हें कचहरी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed