{"_id":"685da5a26bffc80a5508d701","slug":"never-take-tension-never-give-tension-to-others-meerut-news-c-14-1-mrt1002-900109-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंशन कभी न लेने का, औरों को टेंशन देने का...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंशन कभी न लेने का, औरों को टेंशन देने का...
विज्ञापन
सुनील कैथवास....नौचंदी के पटेल मंडप में पंजाबी म्यूजिकल नाइट में चन्नी मस्ताना की प्रस्तुति और
- म्युजिकल नाइट में चन्नी मस्ताना ने गाए गीत, विनोद बजाज ने भी गुदगुदाया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टेंशन कभी न लेने का, औरों को टेंशन देने का... जैसे गीतों के साथ पंजाबी गायक चन्नी मस्ताना ने पंजाबी म्यूजिकल नाइट में सुरों का धमाल मचाया। नौचंदी पटेल मंडप में हुए कार्यक्रम में निवेदिता नंदा ने भी गीत गाए। वहीं, विनोद बजाज ने भी प्रस्तुतियों से सभी को गुदगुदाया।
चन्नी मस्ताना ने मस्ती भरी रात है, सोनी कुड़ियों का भी साथ है...गीत पर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। मेरे दिल में आज क्या है..., बदन पे सितारे लपेटे हुए...जैसे गीतों की प्रस्तुति से भी रंग जमाया। इस दौरान सोनू की आठ सदस्य टीम ने भांगड़ा और गिद्दा की सुंदर प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम अध्यक्ष महापौर हरिकांत अहलूवालिया रहे और संचालन पवन सौंधी, विक्की तनेजा और राज कोहली ने किया। कार्यक्रम के मध्य में मंच पर आए लाफ्टर चैलेंज फेम विनोद बजाज ने बताया कि एक बार उन्हें फिल्म में रोल करने का मौका मिला। रोल था कि सुनील दत्त एक बोरा लेकर चल रहे थे और उस बोरे में वह थे। इसी तरह के कई चुटीले किस्से उन्होंने सुनाए। कार्यक्रम में वीडियो बना रहे लोगों से उन्होंने कहा कि 170 लोगों ने अभी हुए डांस की वीडियो बनाई, पर शादीशुदा यह वीडियो पत्नी से छिपकर देखेंगे।
विज्ञापन
अतिथियों का स्वागत मनोज बाटला, महेश बाली, राजेश दीवान, राजेंद्र सिंह, अमित चांदना ने किया। रवि वोहरा, सुरेश छाबड़ा, धर्मवीर नारंग, सुरेश सज्जनहार ने कार्यक्रम के बारे में बताया। इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, संजीव गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।