फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   net of rods being built for the pillars of Rapid fell in Meerut, three laborers injured

हादसा: मेरठ में आधी रात को रैपिड के पिलर के लिए बन रहा सरियों का जाल गिरा, तीन मजदूर घायल

Sun, 01 Oct 2023 10:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Oct 2023 10:35 AM IST
सार

मेरठ के परतापुर में शनिवार रात 12 बजे रैपिड ट्रैक निर्माण की साइट पर हादसा होने से तीन मजदूर घायल हो गए।

विज्ञापन
net of rods being built for the pillars of Rapid fell in Meerut, three laborers injured
अस्पताल के बाहर खड़े लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

मेरठ के परतापुर में शनिवार रात 12 बजे रैपिड के काम के चलते पिलर के लिए सरिया बांधते समय जाल ढह गया। हादसे में मौके पर काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले बीती जुलाई में भी शॉप्रिक्स मॉल के सामने पिलर का जाल गिरने से आठ मजदूर घायल हो गए थे।

परतापुर भूड़बराल तिराहे के पास एलएनटी कंपनी द्वारा रैपिड के काम के तहत पिलर बनाने के लिए सरियों का जाल बांधा जा रहा था। पहले से बंधा 12 फीट के जाल को ऊंचा करने के लिए मजदूर 12 फीट उंचाई पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन


मौके पर करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सपोर्ट स्ट्रक्चर खिसकने से जाल भरभराकर नीचे आ गिरा। चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। ऊपर काम कर रहे दो मजदूर नीचे आ गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार जान आलम ने बताया कि शनिवार रात मजदूर अख्तर हुसैन व लाल मोहम्मद पिलर के लिए 12 फीट की उंचाई पर सरिया बांधने का काम कर रहे थे। तभी अचानक हुए हादसे से मजदूर नीचे आ गिरे। उसे भी चोटें आईं।

हादसे में घायल अख्तर और लाल मोहम्मद को केएमसी अस्पताल ले जाया गया। दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। अख्तर हुसैन की हालत ज्यादा गंभीर है। उसे रविवार सुबह दिल्ली रेफर कर दिया जाएगा।

परतापुर इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एनसीआरटीसी के अधिकारी राजीव चौधरी का कहना है कि साइड पर सरिया बांधने का काम हो रहा था। सरियों का जाल गिर गया।

सर्विस रोड को काम के दौरान पहले ही बंद किया जा चुका था। काम कर रहे दो मजदूरों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed