फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nephew murdered woman in meerut, and accused fled

बुआ की लव मैरिज से खफा था भतीजा, हत्या कर थाने में सरेंडर, कहा- बदनामी बर्दाश्त नहीं

Mon, 06 Aug 2018 10:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 06 Aug 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Nephew murdered woman in meerut, and accused fled
meerut news - फोटो : amar ujala

मेरठ के लिसाड़ी गेट में एलानिया ऑनर किलिंग का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि सोमवार सरेशाम घनी आबादी के बीच एक विवाहिता की झूठी शान की खातिर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। इस ऑनर किलिंग के बाद हत्यारोपी भतीजे ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। कहा कि वह अपनी बुआ के लव मैरिज करने से खफा था। समाज में बदनामी होने के चलते उसने यह घटना की। पुलिस हत्यारोपी के दोस्त की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


यह सनसनीखेज और दुस्साहसिक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के आवास के पास हुई। पुलिस के अनुसार शाहपीर गेट निवासी राशिद की पत्नी हिना (24) शाम करीब 5:15 बजे अस्पताल से अपनी दो जेठानियों और दो बच्चों के साथ ई-रिक्शा से ससुराल लौट रही थी। कोतवाली के मोहल्ला सराय बहलीम में बाइक सवार दो युवकों ने ई-रिक्शा रुकवाकर हिना को गोलियों से भून डाला। पांच गोलियां लगने पर वह खून से लथपथ सड़क पर जा गिरी। उसका एक साल का बेटा दहशत के चलते रोने लगा। गोलियों की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ लगने लगी तो हत्यारोपी मौके से भाग निकले। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर हिना को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां हिना को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


मैंने बुआ को मार डाला
इससे पहले पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश देती, इस घटना के कुछ देर बाद ही बबलू नाम का युवक लिसाड़ी गेट थाने में पहुंच गया। बबलू ने खुद को हिना का सगा भतीजा बताते हुए हत्या की वारदात करने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी ने बताया कि उसकी बुआ हिना ने उनकी मर्जी के बिना दूसरी बिरादरी के युवक राशिद से दो साल पहले घर से जाकर लव मैरिज की थी, जिससे वह खफा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हुई थी बेटी
पुलिस के अनुसार हिना ने रविवार को बेटी को जन्म दिया था। सोमवार को उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी। जिस पर उसकी दो जेठानी उसे ई-रिक्शा से लेकर घर जा रही थीं। हिना का मायका लिसाड़ी गेट के ढबाई नगर में है। राशिद और हिना ने प्रेम-प्रसंग के चलते दो साल पहले शादी की थी। जिसके चलते हिना के परिजन नाराज थे। 

दो बार पहले कर चुका हमला 
इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह के मुताबिक हत्यारोपी बबलू ने बताया कि वह दो बार पहले भी हिना पर हमला कर चुका था। जिसमें दोनों परिवार के लोगों ने समझौता कर दिया था। लेकिन वह अपनी बुआ की हत्या करने के लिए लगा हुआ था। बस मौके का इंतजार कर रहा था। बबलू ने अपने दोस्त जावेद के साथ उसकी हत्या कर दी। 

अस्पताल में मारना चाहता था 
हिना जाकिर कॉलोनी के एक अस्पताल में भर्ती थी। बबलू को इसकी जानकारी लगी तो उसने अस्पताल में ही बुआ को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया। लेकिन अस्पताल में उसे मौका नहीं मिला। बाद में उसने रास्ते में उसे मारने का प्लान बनाया।

प्रेम विवाह पर ऑनर किलिंग
यह मामला ऑनर किलिंग का है। हत्यारोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। हत्या के पीछे कारण लव मैरिज होना बताया गया है। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed