फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neither Indira Gandhi nor PM Modi, paid the cost of buses used for rally, Congress house 14 lakhs to Meerut roadways

खास खबर: इंदिरा गांधी या मोदी, नहीं चुकाया बसों का खर्चा, कांग्रेस पर मेरठ रोडवेज का 14 लाख बाकी, भाजपा पर भी लाखों बकाया

Wed, 20 Apr 2022 05:36 PM IST
Dimple Sirohi राजदीप जाखड़, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
राजदीप जाखड़, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Apr 2022 05:36 PM IST
सार

राजनैतिक रैलियों में मेरठ रोडवेज की बसों का इस्तेमाल तो किया गया लेकिन इनका खर्चा अभी तक नहीं दिया गया। चाहे कांग्रेस पार्टी हो या फिर भाजपा दोनों ने ही मेरठ रोडवेज का लाखों का बकाया अब तक नहीं चुकाया है। रोडवेज का 1980 से कांग्रेस पर 14 लाख रुपये बकाया चल रहा है तो पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का चार लाख से ज्यादा बकाया है। वहीं रोडवेज अधिकारी हर माह पत्र लिख लिखकर थक चुके हैं लेकिन राजनैति पार्टियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। 

विज्ञापन
Neither Indira Gandhi nor PM Modi, paid the cost of buses used for rally, Congress house 14 lakhs to Meerut roadways
यूपी रोडवेज की बसें

विस्तार

प्रदेश सरकार के विभागों और सत्ताधारी दलों ने रोडवेज की बसों और वीआईपी कारों का इस्तेमाल तो कर लिया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की रैलियों से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली तक पर लाखों रुपये का बकाया चला आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ मेरठ रोडवेज रीजन का सरकारी विभागों और राजनीतिक दलों पर 16 करोड़ से ज्यादा का बकाया हो गया है। 

विज्ञापन


हर माह याद दिलाने के बाद ये हाल
सरकारी कार्यक्रमों में बस और वीआईपी कारों आदि की व्यवस्था रोडवेज से कराई जाती है। रोडवेज संबंधित विभाग या सत्ताधारी पार्टी को उसका बिल भी भेजता है, लेकिन उसे उसके बकाये का भुगतान नहीं मिल पा रहा। रोडवेज का 1980 में हुई इंदिरा गांधी की रैली का भी कांग्रेस पार्टी पर 14.39 लाख रुपये बकाया चला आ रहा है।
विज्ञापन


इसी वर्ष 2 जनवरी को सलावा में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के मौके पर हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में गई बसों का 4.33 लाख रुपये का भुगतान भी अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरालंपिक समारोह, टैबलेट, स्मार्ट फोन वितरण, 1970 के हिंदू बंगाली सम्मान समारोह के साथ ही कोविड-19 का 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान प्रदेश सरकार के पास फंसा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित विभागों को हर महीने बकाया भुगतान के लिए पत्राचार कर याद दिलाया जाता है। 

ये है प्रमुख विभागों पर बकाया 
 विभाग/मद       बकाया 
कोविड-19      108412306
पुलिस    13970773
पंचायत चुनाव 2021  33999489
डीपीआरओ मेरठ      1011394
 भूतपूर्ण मंत्रीगण    564362
 न्याय विभाग     370505
 प्रोटोकाल      327222
 प्रमुख सचिव/सचिव  109269
 मेजर ध्यानचंद खेल समारोह     433458
 टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण     650183
कांग्रेस आई      1439151
 नोट: आंकड़े रोडवेज के रिकॉड के अनुसार।   
   
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed