फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neighbor accused of taking photos of woman while she was bathing

Meerut News: पड़ोसी पर नहाते समय महिला के फोटो खींचने का आरोप

Sat, 25 Apr 2026 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Neighbor accused of taking photos of woman while she was bathing
मवाना। पड़ोस में नहा रही महिला के फोटो खींचने के विवाद में पीड़ित व आरोपी पक्ष थाने पहुंच गए। घंटों दोनों पक्षों में पुलिस चौकी में हंगामा चलता रहा। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी परिवार का आरोप है कि महिला घर में अकेली थी और नहा रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके फोटो खींच लिए। जानकारी होने पर महिला के मायके के लोग भी मवाना पहुंचे और मायके व ससुराल वालों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस चौकी में काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे। बताया गया कि समझौता हो भी गया था, उसके बाद महिला के पक्ष के लोगों की कार पर जाते समय किसी ने पत्थर मारा। इस पर महिला पक्ष के लोगों का आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा ही पत्थर मारा गया है। इसके बाद मामला फिर थाने पहुंच गया। देर शाम तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी पूनम जादौन का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed